सांकेतिक तस्वीर Source- AI
देश

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

December Bank Holiday List: दिसंबर 2026 में यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। जानें विंटर वेकेशन की तारीखें और दिसंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

  • बिहार में 25 से 31 दिसंबर और दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

  • केंद्रीय विद्यालयों में कई क्षेत्रों के लिए 23 दिसंबर से 11 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश निर्धारित है।

December Bank-School Holiday List: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर कई त्योहारों, जयंती और खास अवसरों के साथ आ रहा है। इस महीने क्रिसमस से लेकर गुरु घासीदास जयंती, शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंती और हजरत अली के जन्मदिन तक कई महत्वपूर्ण दिन पड़ेंगे। हालांकि, दिसंबर में आने वाली सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। इनमें से कुछ अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों में मान्य हैं, जबकि कुछ खास समुदायों से जुड़े हैं।

वहीं स्कूलों के छुट्टी की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों की तारीखें सामने आ चुकी हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अंतिम फैसला शिक्षा विभाग के आदेश और मौसम की स्थिति के आधार पर हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों की सर्दियों की छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं, तो यहां राज्यवार जानकारी देख सकते हैं।

दिसंबर 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी / अवसरराज्य
1 दिसंबर 2026मंगलवारमूलनिवासी आस्था दिवसअरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबर 2026गुरुवारसेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्वगोवा
5 दिसंबर 2026शनिवारशेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंतीजम्मू-कश्मीर
5 दिसंबर 2026शनिवारहनुक्का का पहला दिनविभिन्न राज्यों के यहूदी समुदाय
12 दिसंबर 2026शनिवारहनुक्का का आखिरी दिनविभिन्न राज्यों के यहूदी समुदाय
12 दिसंबर 2026शनिवारपा टोगन नेंगमिंजा संगमामेघालय
18 दिसंबर 2026शुक्रवारयू सोसो थाम की पुण्यतिथिमेघालय
18 दिसंबर 2026शुक्रवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबर 2026शनिवारमुक्ति दिवसदमन और दीव तथा गोवा
23 दिसंबर 2026बुधवारहजरत अली का जन्मदिनउत्तर प्रदेश
24 दिसंबर 2026गुरुवारक्रिसमस ईवमेघालय और मिजोरम
25 दिसंबर 2025शुक्रवारक्रिसमस डेछत्तीसगढ़ को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर
26 दिसंबर 2026शनिवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
30 दिसंबर 2026बुधवारतामू लोसारसिक्किम
31 दिसंबर 2026गुरुवारनववर्ष की पूर्व संध्यामणिपुर और मिजोरम

उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार, राज्य के परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन निर्धारित है। इस तरह छात्रों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद 15 जनवरी 2027 से स्कूल दोबारा खुलेंगे।

हालांकि, निजी स्कूल अपने शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक छुट्टियां तय कर सकते हैं। इसके अलावा, शीतलहर की स्थिति गंभीर होने पर जिला प्रशासन छुट्टियों की तारीखों में बदलाव भी कर सकता है।

बिहार में 25 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

बिहार शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों के हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, राज्य में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियां खत्म होने के बाद 1 जनवरी 2027 से नियमित कक्षाएं फिर शुरू होंगी।

दिल्ली में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार, राजधानी के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इसके बाद 16 जनवरी 2027 से स्कूल खुलेंगे।

वहीं, दिल्ली के निजी स्कूलों में छुट्टियों का कार्यक्रम अलग हो सकता है। कुछ निजी स्कूलों में क्रिसमस के आसपास से ही शीतकालीन अवकाश शुरू होने की संभावना है।

केंद्रीय विद्यालयों में कब से शुरू होगी विंटर वेकेशन?

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भी शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, देश के कई क्षेत्रों यानी विंटर और प्लेन रीजन में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों की जलवायु और परिस्थितियों के आधार पर केंद्रीय विद्यालयों में छुट्टियों की अवधि अलग हो सकती है।

विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट

राज्य/स्कूलविंटर वेकेशन की तारीखस्कूल दोबारा खुलने की तारीख
उत्तर प्रदेश31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 202715 जनवरी 2027
बिहार25 दिसंबर से 31 दिसंबर 20261 जनवरी 2027
दिल्ली1 जनवरी से 15 जनवरी 202716 जनवरी 2027
केंद्रीय विद्यालय (विंटर/प्लेन रीजन)23 दिसंबर 2026 से 11 जनवरी 202712 जनवरी 2027

दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

दिसंबर 2026 में बैंक से जुड़े कामकाज की योजना बना रहे लोगों के लिए छुट्टियों की जानकारी रखना जरूरी है। इस महीने अलग-अलग राज्यों में कई क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 12 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को भी छत्तीसगढ़ को छोड़कर देशभर में बैंक अवकाश रहेगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, छत्तीसगढ़, हरियाणा और सिक्किम समेत कई राज्यों में स्थानीय अवसरों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे।

तारीखदिनछुट्टीराज्य
1 दिसंबर 2026मंगलवारस्वदेशी आस्था दिवस (Indigenous Faith Day)अरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबर 2026गुरुवारसेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (Feast of St Francis Xavier)गोवा
5 दिसंबर 2026शनिवारशेख मुहम्मद अब्दुल्ला जयंतीजम्मू और कश्मीर
12 दिसंबर 2026शनिवारपा तोगन नेंगमिंजा संगमा पुण्यतिथिमेघालय
12 दिसंबर 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में
18 दिसंबर 2026शुक्रवारयू सोसो थाम की पुण्यतिथिमेघालय
18 दिसंबर 2026शुक्रवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबर 2026शनिवारमुक्ति दिवस (Liberation Day)दमन और दीव एवं गोवा
24 दिसंबर 2026गुरुवारक्रिसमस की पूर्व संध्या (Christmas Eve)मेघालय और मिजोरम
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस दिवस (Christmas Day)छत्तीसगढ़ को छोड़कर पूरे देश में
26 दिसंबर 2026शनिवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
26 दिसंबर 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
30 दिसंबर 2026बुधवारतामू लोसार (Tamu Losar)सिक्किम
31 दिसंबर 2026गुरुवारनव वर्ष की पूर्व संध्या (New Year's Eve)मणिपुर और मिजोरम

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना