Highlights:
चक्रवात अर्नब के असर से कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी है।
ओडिशा में चक्रवात 'अर्नब' के असर से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी है।
दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा और यूपी के मौसम का हाल जानें।
Cyclone Arnab IMD Alert: अर्नब चक्रवात के दौरान मौसम विभाग ने गुरुवार को 18 राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है। अर्नब चक्रवात में अलर्ट के दौरान 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों के लिए सख्त सलाह दी है। समुद्र में खराब परिस्थितियों की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से समुद्र की स्थिति बिगड़ने और 14 फीट तक की ऊंची लहरें उठने की भी पूरी संभावना है। IMD ने गुरुवार तक मछली पकड़ने की गतिविधियों पर रोक लगाई है। वहीं, समुद्र में पहले से मौजूद मछुआरों को लौटने के लिए कहा गया है। देशभर में पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, बंगाल, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा, नगालैंड और मिजोरम में भारी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली मौसम: दिल्ली में आधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के दिल्ली में तेज आंधी चल सकती है, जिसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकता है।
आंध्र प्रदेश मौसम: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बीच, विजयनगरम जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर एस. रामासुंदर रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों और पशुधन की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
राजस्थान मौसम: जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर और सीकर में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
झारखंड मौसम: खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल मौसम: कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और हुगली, झाड़ग्राम, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भीषण बारिश का अलर्ट है।
ओडिशा में चक्रवात 'अर्नब' के असर से रायगडा में बारिश जारी है। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। रायगडा जिला कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी ने बताया, "आज सुबह 8:30 बजे खत्म हुए 24 घंटों में रायगडा में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई, और तब से लेकर आज शाम तक लगभग 26 मिमी बारिश हुई है। यह हमारी उम्मीद से काफी कम है। अभी बारिश कम हो गई है, इसलिए कोई बड़ा खतरा नहीं है। फिर भी हम हाई अलर्ट पर हैं। क्योंकि रायगडा में अभी और बारिश होने की संभावना है।"