MP Weather News: अचानक बदला मौसम का मिजाज, राजधानी भोपाल में आज बारिश की संभावना; 32 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 28 अक्टूबर को बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत 32 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, 29 को प्रदेशभर में हो सकती है वर्षा।
MP weather update with district wise rain and strong wind forecast
मध्य प्रदेश का मौसम(सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • एमपी के मौसम में बदलाव राजधानी समेत 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी।

  • अनूपपुर, डिंडौरी, समेत छह जिलों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश की संभावना।

  • कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार।

Madhya Pradesh Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। दरअसल, मंगलवार यानी 27 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश के बाद बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। राजधानी स्थित मौसम केंद्र ने आज 30 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इनमें 6 जिलों में गरज-चमक और ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को भी प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश के 32 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

बता दें कि, मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सीधी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सीहोर, दमोह, कटनी, जबलपुर, मैहर, सतना, विदिशा, रायसेन, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया और भिंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जगहों पर मौसम खराब होने के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है।

6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी 6 जिलों में भारी बारिश और हवाओं के आसार बन रहे हैं। इन छह जिलों में सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

MP weather update with district wise rain and strong wind forecast
जबलपुर में वाणिज्य कर अधिकारी मनीष जैन के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ ज्यादा खर्च का खुलासा

29 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर को एमपी के सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। कुछ जिलों में बारिश का कोटा पूरा हुआ जबकि कई जिले एवरेज आंकड़े तक भी नहीं पहुंचें। अक्टूबर में गर्मी, ठंड और बारिश का मिला-जुला असर बना हुआ है।

भोपाल में छाए रहेंगे बादल, तापमान में गिरावट

राजधानी भोपाल में आज आसमान में काले बादल छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में गिरावट से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में उज्जैन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com