केदारनाथ: केदारनाथ से मिली एक सनसनीखेज खबर की मानें तो यहां गौचर के बीच भीमबली के पास एक हेलिकॉप्टर गिरा है। खबरों की मानें तो केस्ट्रल एविएशन का एक हेलिकॉप्टर खराब हो गया था। इसकी रिपेयरिंग होनी थी। इसलिए MI-17 हेलिकॉप्टर से इसे लिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन तभी इसके वायर टूटने से केस्ट्रल हेलिकॉप्टर नीचे मंदाकिनी नदी में गिर गया। हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हैं। हालांकि घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF के जवानों ने हेलिकॉप्टर के मलबे में सर्चिंग की है।
इधर क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिरता देख लोगों में चीख-पुकार ही मच गई। बताया जा रहा है कि इस क्षतिग्रस्त हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे। वहीं इस हेलीकॉप्टर को ठीक करने के लिए वायु सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। लेकिन इस दौरान MI-17 अचानक ही डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेलिकॉप्टर को घाटी में ही ड्रॉप कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम बी तुरंत मौके पर पहुंची थी। यह टीम फिलहाल स्थिति का मुआयना कर रही है। सभी लोगों से अपील की गई है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित कोई भी अफवाह न फैलाई जाए।
दरअसल गौरीकुंड से केदारनाथ मार्ग पर बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण हजारों लोग फंसे हुए थे, जिसके बाद प्रशासन को निजी हेलिकॉप्टरों के अलावा वायु सेना के चिनूक और एमआई17 हेलीकॉप्टरों की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करना पड़ा था। इस क्रिस्टल हेलीकॉप्टर ठीक करने के उद्देश से वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था।
इस बाबत जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे का कहना है, "आज शनिवार को MI-17 विमान की मदद से हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए गौचर हवाई पट्टी पर ले जाने की योजना थी। थोड़ी दूरी तय करते ही हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के कारण MI-17 का संतुलन बिगड़ने लगा, जिसके कारण हेलीकॉप्टर को थारू कैंप के पास उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में कोई यात्री या सामान नहीं था। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीम स्थिति का निरीक्षण कर रही है।"