File Photo 
देश

मध्यप्रदेश में 22 मार्च के बाद शुरू होगा 12 से 14 साल आयुवर्ग के किशोरों का कोविड टीकाकरण

शुक्ला ने कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक नागरिक को द्वितीय खुराक के 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण होने के उपरांत ही दिया जायेगा।

किर्तेश ढोबले

भोपाल: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्यप्रदेश के संचालक टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला (Santosh Shukla) ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के किशोरों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण 22 मार्च के बाद शुरू होगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को 16 मार्च से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) लगाई जाएगी।

शुक्ला ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का कोविड-19 रोधी टीकाकरण कोविन पोर्टल में आवश्यक संशोधन के बाद प्रारम्भ किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि 2008, 2009 और 15 मार्च 2010 तक जन्मे समस्त बालक/ बालिकाओं को कोर्बिवैक्स टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर उचित वातावरण निर्माण एवं सूचीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है।

शुक्ला ने बताया, ‘‘साथ ही 16 मार्च, 2022 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण के बाद सभी जिले, ब्लॉक एवं फ्रंटलाइन टीम के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण 22 मार्च तक दिया जायेगा। इसके बाद प्रदेश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 रोधी टीकाकरण प्रारम्भ होगा।''

उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण की एहतियाती खुराक के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिक पात्र होंगे। इसके लिये किसी प्रकार के चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। शुक्ला ने कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक नागरिक को द्वितीय खुराक के 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण होने के उपरांत ही दिया जायेगा। साथ ही एहतियाती खुराक के रूप में वही टीका दिया जाएगा, जिस टीके का द्वितीय खुराक दी गई है।

उन्होंने कहा कि टीके के लिए पंजीयन प्रक्रिया पहले की तरह ऑनलाइन एवं ऑनसाईट रहेंगी।  शुक्ला ने बताया, ‘‘एहतियाती खुराक सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर निःशुल्क लगाया जायेगा।'' उन्होंने कहा कि कोविड- 9 पॉजिटिव व्यक्ति रिकवरी होने के तीन माह की अवधि पूर्ण होने के बाद ही एहतियाती खुराक लगवायें। (एजेंसी)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे