प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

लौट रही है महामारी...फिर से घरों में कैद होंगे लोग? एक दिन में सामने आए कोरोना के 27 नए मरीज, 24 घंटे में इतनी मौतें

शनिवार को सामने आए नए मामलों में महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5-5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में 1 मामला सामने आया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट से पिछले 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बेंगलुरु में कोरोना से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे पहले ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। कल कोरोना के 27 नए मामले सामने आए थे।

शनिवार को सामने आए नए मामलों में महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5-5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में 1 मामला सामने आया है। जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 363 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी बैठक

देशभर में बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (DGHS) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।

इन राज्यों में सामने आए मामले

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से कोविड के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर मामले हल्के हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। लेकिन सतर्कता बरतना ज़रूरी है।

गुजरात में 33 सक्रिय मामले

गुजरात में अब तक कुल 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 33 सक्रिय हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार तक राजधानी में 23 मामले दर्ज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 4 नए मरीज मिले। तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, हरियाणा में 48 घंटे में 5 मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी मरीजों की कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है। लोगों को फिर सताने लगा कोरोना का डर, दिल्ली के बाद अब नोएडा में मिला पहला मरीज, ट्रेस की जा रही ट्रैवल हिस्ट्री

किन लोगों को ज़्यादा ख़तरा है?

दूसरा सवाल यह है कि इस वैरिएंट से किसे ज़्यादा ख़तरा है? जो लोग पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है, उन्हें निश्चित रूप से ज़्यादा ख़तरा है। जिन लोगों को हाई डायबिटीज़, क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़, एचआईवी है या जिन्होंने ऑर्गन ट्रांसप्लांट करवाया है, उन्हें भी सावधान रहने की ज़रूरत है। बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी संक्रमण का ख़तरा हो सकता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान