File Photo 
देश

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी आठ उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुसार, कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं।  

https://twitter.com/ANI/status/1471481950288289794

इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। 

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा