मल्लिकार्जुन खड़गे (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

मल्लिकार्जुन खड़गे का PM पर हमला, 'सरकार में ट्रंप को झूठा कहने की हिम्मत नहीं'

Mallikarjun Kharge : लोकसभा में डोनाल्ड ट्रंप के नाम का जिक्र न होने पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि सरकार में ट्रंप को झूठा कहने की हिम्मत ही नहीं है।

पूजा सिंह

Congress President Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम का जिक्र न होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वे ट्रंप को झूठा कह सकें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'मैंने कहा था कि संसद में मेरा भाषण समाप्त होने तक डोनाल्ड ट्रंप का 'सीजफायर' वाला दावा 30 दफा हो जाएगा, लेकिन  प्रधानमंत्री में हिम्मत नहीं है कि वो ये बोल पाएं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। और हम इसको सहन नहीं करेंगे। हम ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसा बोलने की इनकी हिम्मत नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, 'दाल में कुछ काला है, इसीलिए प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे हैं। उनकी क्या कमजोरी है, यह देश को बताना चाहिए। दो घंटे के भाषण में डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया।' इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बयान दिया है।

राहुल गांधी ने बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री ने ट्रंप का नाम नहीं लिया। ये सबको मालूम है क्या हुआ है और प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री ने बोल दिया तो ट्रंप खुलकर बोलेंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे, इसलिए प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं।' राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ट्रंप बार-बार एक ही बात को इसलिए दोहरा रहे हैं, क्योंकि वो ट्रेड डील में भारत सरकार को दबाएंगे। आप देखना कैसी ट्रेड डील बनती है।

प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जिन शब्दों में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने कहा है, आप उन शब्दों को ध्यान से सुनेंगे तो यह 'गोल-मोल' शब्द हैं।" राहुल गांधी की बातों को दोहराते हुए प्रियंका ने कहा कि सरकार सीधे शब्दों में कहे कि अमेरिका के राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात