कांग्रेस सांसद आर सुधा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

कांग्रेस सांसद आर सुधा की चेन बरामद, दिल्ली पुलिस ने दो दिन के अंदर ढूंढ निकाला शातिर चेन स्नैचर

Delhi Police Recovered Congress MP Chain: तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद आर. सुधा के गले से सोने की चेन छीनने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा पर सवा खड़े किए थे।

अभिषेक सिंह

Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद आर. सुधा के गले से सोने की चेन छीनने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस सांसद के गले से सोने की चेन छीनने की घटना को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

इस घटना पर लोगों का कहना था कि जब एक सांसद के साथ ऐसी घटना हो सकती है, तो आम आदमी की सुरक्षा तो भगवान भरोसे है। अब दिल्ली पुलिस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है।

कब और कैसे हुई थी वारदात?

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से कांग्रेस सांसद आर सुधा के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर के लिए निकली थीं। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार आया और उनकी चेन छीन ली। इस दौरान उन्हें मामूली चोटें भी आईं और उनके कपड़े फट गए। यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई।

हाई प्रोफाइल इलाके की घटना

आपको बता दें कि चाणक्यपुरी एक बेहद हाई प्रोफाइल इलाका है। यहां कई देशों के दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास हैं। यही वजह है कि इतने हाई-प्रोफाइल इलाके में चेन स्नैचिंग की घटना ने राष्ट्रीय राजधानी और दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

गृह मंत्रालय को लिखा था पत्र

कांग्रेस सांसद ने इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि वह स्तब्ध हैं। पत्र में उन्होंने कहा था कि अगर राष्ट्रीय राजधानी के इस हाई-सिक्योरिटी इलाके में ही कोई महिला सुरक्षित नहीं है, तो वह कहां सुरक्षित महसूस करेगी?

चेन छिनने पर क्या बोली थीं सांसद

कांग्रेस सांसद ने मीडिया को बताया था कि घटना के बाद वह चीखती रहीं, लेकिन कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया। सांसद ने यह भी कहा था कि घटना के वक्त 200 मीटर दूर एक पुलिस गश्ती वाहन खड़ा था, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के सांसद मणिकम टैगोर को फोन किया और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी