मणिशंकर अय्यर (Image- Social Media) 
देश

'विदेश मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे शशि थरूर, पवन खेड़ा बस कठपुतली...', कांग्रेस नेताओं पर बरसे मणिशंकर अय्यर

Mani Shankar Aiyar on Congress: मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस नेताओं शशि थरूर, पवन खेड़ा और जयराम रमेश पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने थरूर को 'एंटी-पाकिस्तान' बताया और खेड़ा को 'कठपुतली' कहा।

अर्पित शुक्ला

Congress Internal Conflict: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणि शंकर अय्यर ने एक बार फिर पार्टी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने शशि थरूर, पवन खेड़ा और जयराम रमेश को लेकर विवादित टिप्पणियां कीं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस केरल में अगला विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर ने कहा कि केरल में कांग्रेस की हार की बड़ी वजह आंतरिक गुटबाजी है। उनके मुताबिक, “पार्टी के नेता कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं।” उनका यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की तारीफ की थी और संकेत दिया था कि आने वाले चुनावों के बाद भी लेफ्ट नेतृत्व मजबूत रहेगा।

पवन खेड़ा पर तीखी टिप्पणी

कांग्रेस ने अय्यर के बयान से खुद को अलग कर लिया। पवन खेड़ा ने कहा कि अय्यर के विचार उनके निजी हैं और पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस पर पलटवार करते हुए अय्यर ने खेड़ा को “कठपुतली” बताया और कहा कि यदि कांग्रेस को खेड़ा के अलावा कोई और प्रवक्ता नहीं मिला तो पार्टी की स्थिति और खराब होगी।

‘केरल में जीत मुश्किल’

केरल में कांग्रेस की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में अय्यर ने कहा कि वे चाहते हैं कांग्रेस जीते, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह मुश्किल लगता है क्योंकि पार्टी के भीतर एकजुटता की कमी है।

थरूर और जयराम पर भी टिप्पणी

अय्यर ने शशि थरूर पर भी कटाक्ष किया और उन्हें “एंटी-पाकिस्तान” रुख अपनाने वाला बताते हुए कहा कि वे भविष्य में विदेश मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। वहीं, जयराम रमेश को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी भूमिका और स्थिति को बचाए रखने की चिंता है। अय्यर के इन बयानों से कांग्रेस के भीतर नई बहस छिड़ने की संभावना है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन