कांग्रेस नेता राहुल गांधी (सोर्स- x/@INCIndia)
देश

चुनाव आयुक्त हमसे क्यों नहीं मिल रहे? राहुल गांधी का CEC पर बड़ा हमला, 300 सांसदों को रोके जाने पर भड़के

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला करते हुए पूछा, जनप्रतिनिधियों से मिलने से क्यों बच रहे हैं? विपक्षी सांसदों के मार्च को रोकने पर सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप।

मनोज आर्या

Rahul Gandhi on Chief Election Commissioner: देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन (INDIA) के प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को भारी सियासी ड्रामा देखने को मिला। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित चुनावी अनियमितताओं के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन से इलेक्शन कमीशन हेडक्वार्टर तक मार्च निकाला।

हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद यह मामला और गरमा गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया।

विपक्ष के 300 सांसदों को रोकने पर सवाल

विपक्ष के मार्च को रोके जाने पर नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि चुनाव आयुक्त आखिर जनप्रतिनिधियों से मिलने से क्यों बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ संसद से करीब 300 सांसद निर्वाचन सदन जाने के लिए निकले थे, जो देश के करोड़ों नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग का कार्यालय यहां से महज 50 गज की दूरी पर है, लेकिन पुलिस बल लगाकर चुने हुए प्रतिनिधियों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है और धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके सहयोगी जनप्रतिनिधियों से मिलने से डर रहे हैं।

लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। इस मार्च के दौरान राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया।

तनावपूर्ण स्थिति के बीच राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और विरोध स्वरूप वहां धरने पर बैठ गए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

इंडिया गठबंधन का यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि निर्वाचन आयोग अपनी संवैधानिक निष्पक्षता खो चुका है और सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है।

बहरहाल, इस उच्च-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे ने देश की राष्ट्रीय राजधानी में सियासी सरगर्मी को और तेज कर दिया है, जहाँ आने वाले दिनों में विपक्ष इस मुद्दे पर अपनी मुहिम को और धार देने की तैयारी में है।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

शंकरसिंह वाघेला का विवादित बयान, CEC ज्ञानेश कुमार को दी जान से मारने की धमकी

अब 1000-1500 रुपये का हिसाब मांगेगी पुलिस? अभिजीत दिपके ने जताई कड़ी नाराजगी, नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास