कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, 'हम ही छाती पीटकर कहते हैं पाकिस्तान जिम्मेदार...'

Statement of Congress leader Mani Shankar Aiyar : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद से सियासत गरमा गई है।

पूजा सिंह

Congress leader Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसको लेकर एक बार फिर सियासी हंगामा मच गया है। मणिशंकर अय्यर का कहना है कि कोई देश पाकिस्तान को दोषी नहीं मान रहा है। हम ही छाती पीट-पीटकर पाकिस्तान हाय हाय कर रहे हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर का कहना है कि, कहा कि हमारे सांसद पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान को बेनकाब करने 33 देश गए, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं मानी। हम इकलौते हैं, जो अपनी छाती पीट-पीटकर कहते हैं कि हाय-हाय पाकिस्तान जिम्मेदार है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं। उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र (UN) और अमेरिका ने भी पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। कोई मानने को तैयार नहीं, क्योंकि हम कोई सबूत पेश नहीं कर पा रहे हैं। जिससे लोग मुतमईन हों कि हम जानते हैं कौन सी पाकिस्तानी एजेंसी है जिसने ये हरकत की है।

यह भी पढ़ें:

पहलगाम हमला के बाद भारत की कार्रवाई

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसने हर भारतीय को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। पहलगाम आंतकी हमले के अगले ही दिन 23 अप्रैल को भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द करने की घोषणा कर दी थी, जो 1960 में स्थापित एक प्रमुख जल-साझाकरण समझौता था। यह निर्णय पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन बंद करने के लिए दबाव डालने के लिए लिया गया था।

'ऑपरेशन सिंदूर '

भारत ने 6-7 मई के दौरान ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के भीतर आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर सटीक हवाई हमले किए गए। इस ऑपरेशन का उद्देश्य पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार नेटवर्क को नष्ट करना था। इसने भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति में एक महत्वपूर्ण वृद्धि को चिह्नित किया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान