PM नरेंद्र मोदी के साथ मल्लिकार्जुन खरगे फोटो सोर्स-IANS
देश

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

Congress Wishes PM Modi: PM नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

अंकिता पटेल

Kharge Rahul Gandhi PM Modi Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं व अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की हैं। राहुल गांधी और मायावती समेत कई विपक्षी नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन देश भर में किया जा रहा हैं।

खरगे ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।"

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"

सांसद सुप्रिया सुले PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए स्वास्थ्यपूर्ण हो।"

मायावती ने PM मोदी को दी 76वें जन्मदिन की बधाई

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं।"

उमर अब्दुल्ला ने मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"

नवीन पटनायक ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। वह देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं। वह 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस वर्ष सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?