राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
देश

'भ्रम फैलाना कांग्रेस की...' भाजपा सांसदों का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, आरोपों को लेकर कही ये बात

Congress vs BJP: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राहुल गांधी को 'फर्जी राहुल' कहते हुए कहा कि कोई भी कोई भी आरोप लगा सकता है, लेकिन राहुल गांधी की बातों पर किसी को भरोसा नहीं होता।

अमन उपाध्याय

BJP MP response Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों को भाजपा ने पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद बताया है। भाजपा के सांसदों ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ फैलाते हैं और कांग्रेस पार्टी घोटालों में लिप्त है, इसलिए उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राहुल गांधी को 'फर्जी राहुल' करार देते हुए कहा कि आरोप कोई भी लगा सकता है, लेकिन राहुल गांधी की कही बातों पर किसी का विश्वास नहीं होता। उन्होंने यह बात समाचार एजेंसी आईएएनएस को दी गई बातचीत में कही।

झूठ फैलाने में माहिर हैं राहुल गांधी

भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर कोई झूठ फैलाने में माहिर है तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने बताया कि भ्रम फैलाना कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टी आज हताश और निराश हो चुकी है। उन्हें चुनाव आयोग के सामने अपनी बात कहने में भी डर लगता है क्योंकि सच सामने आ जाएगा।

बड़े घोटाले कांग्रेस का नाम

दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, कोयले की खदानों को लूटने में शामिल रहे और बोफोर्स जैसे घोटालों से कमीशन लिए, वे कांग्रेस ही हैं। इसलिए हर बड़े घोटाले का नाम कांग्रेस से जुड़ा है, इसीलिए उन्हें हर बात में गलत नजर आता है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को जल्द ही जनता से माफी मांगनी पड़ेगी, क्योंकि पहले वे ईवीएम पर भी संदेह करते रहे।

जहां हार होती है वहीं उठाते हैं सवाल

भाजपा सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले ये बताना चाहिए कि जहां भी उनकी सरकार बनी है, वहां उनकी जीत कैसे हुई। जहां वे जीतते हैं, वहां व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन जहां हार होती है, वहां संविधान और चुनाव आयोग को चुनौती देते हैं। यह बहुत ही गलत है।

इसी तरह, भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि अगर राहुल गांधी के पास चुनाव आयोग के खिलाफ कोई ठोस सबूत है, तो उन्हें औपचारिक रूप से शिकायत करनी चाहिए। बिना शिकायत किए केवल जनता को भ्रमित करना गलत है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?