जयराम रमेश और राजीव कुमार (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, झारखंड और महाराष्ट्र से संबंधित दी 8 शिकायतें

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संबंध में सोमवार को निर्वाचन आयोग को आठ शिकायतें दी, जिनमें भाजपा द्वारा कथित तौर पर ‘‘सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने व भड़काने'' वाली एक तस्वीर साझा करना भी शामिल है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संबंध में सोमवार को निर्वाचन आयोग को आठ शिकायतें दी, जिनमें भाजपा द्वारा कथित तौर पर ‘‘सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने व भड़काने'' वाली एक तस्वीर साझा करना भी शामिल है। इस तस्वीर में अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को दिए जाने को दर्शाया गया है।

विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि उसके द्वारा उठाई गई सभी आठ शिकायतों को आयोग ने ‘‘वैध'' पाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आयोग के समक्ष कुछ गंभीर चिंताएं उठाईं। इन मुद्दों पर आज चर्चा हुई। कांग्रेस द्वारा उठाई गई सभी आठ शिकायतों को आयोग ने सही पाया है।

चुनाव आयोग को सोमवार को दिए अपने ज्ञापन में कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने भाजपा के ‘एक्स' हैंडल पर पोस्ट की गई उक्त तस्वीर का हवाला दिया, जिसके कैप्शन में लिखा था ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए का तुष्टिकरण का खेल जारी है। महाराष्ट्र, समझदारी से वोट करे।''

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ज्ञापन में कहा, ‘‘पोस्ट में दी गई तस्वीर में गलत तरीके से एक व्यक्ति को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को रिक्शे से बाहर निकालते हुए और एक धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को उसमें बैठाते हुए दिखाया गया है।

चुनावों के बीच चुनाव आयोग की भूमिका पर विपक्षियों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस द्वारा की गई शिकायतों पर चुनाव अयोग न सहमति जताई है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी पर किस तरह का एक्शन लेती है। गौरतलब है कि झारखंड में आज पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। बाकी सीटों पर चुनाव प्रचार जारी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न