कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और अन्य नेता। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त, किस-किस को मिली जिम्मेदारी?

Assembly Elections: कांग्रेस ने असम के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसके कुछ दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

रंजन कुमार

Assembly Elections 2026: कांग्रेस ने पांच चुनावी राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को असम और पार्टी महासचिव सचिन पायलट को केरल की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। असम के लिए बघेल, शिवकुमार और पार्टी की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की को जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस ने असम के लिए इन प्रमुख नेताओं को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने के कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राज्य से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। केरल के लिए पायलट के साथ कर्नाटक सरकार में मंत्री केजे जॉर्ज, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सत्ता की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हाल में निकाय के चुनाव में उसने शानदार प्रदर्शन किया था।

किस राज्य में किसे मिली जिम्मेदारी?

तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, तेलंगाना सरकार के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी मो. निजामुद्दीन और पश्चिम बंगाल के लिए त्रिपुरा के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन, बिहार में कांग्रेस के विधायक दल के नेता रहे शकील अहमद खान और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन राज्यों में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं।

स्क्रीनिंग कमेटी का हो चुका है ऐलान

कांग्रेस ने केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। असम के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार असम से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका के साथ सप्तगिरि उलाका, इमरान मसूद, श्रीवेला प्रसाद बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब