कॉकरोच जनता पार्टी की दिल्ली मीटिंग सोर्स- IANS
देश

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां

CJP Delhi Meeting Controvers: दिल्ली में मीटिंग रद्द होने पर सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने बताया कि बीजेपी हॉल के मालिकों पर दबाव डाल रही है। वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं।

अमन मौर्या

Cockroach Janta Party Delhi Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी की आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मीटिंग होनी थी, लेकिन अब यह रद्द हो गई। बैठक रद्द होने के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान दिपके ने कहा कि आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी, हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई हमें हॉल किराए पर नहीं दे रहा था। सब यही कह रहे थे कि ऊपर से दबाव है। बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी रसीद भी है, लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं।

उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने यहां CJP की मीटिंग होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। यह सब BJP कर रही है। उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं। अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।

रांची आंदोलन पर होनी थी चर्चा

रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर दिपके ने बताया कि हमारे लोग भी वहां गए हैं। हम अपनी पूरी क्षमता के अनुसार इस आंदोलन को मजबूत करेंगे। आज स्वयंसेवकों की इस बैठक में हम इसी बात पर चर्चा करने वाले थे।

दिपके ने कहा कि उस आंदोलन के नेता देवेंद्र महतो हैं, जो खुद अनशन पर बैठे हैं। हम वहां जाकर अपने लिए प्रचार नहीं करना चाहते। हमारा उद्देश्य आंदोलन को और मजबूत करना और देवेंद्र नाथ को इसे आगे बढ़ाने में सहयोग देना है।

चर्चा से भाग रहे अमित शाह: दिपके

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर अभिजीत दीपके ने कहा कि वे संसद से भाग रहे हैं। उन्हें आज संसद में आकर चर्चा करनी चाहिए थी। झारखंड में चल रहे छात्र प्रदर्शन पर दिपके ने कहा कि देवेंद्र महतो के नेतृत्व में आंदोलन आगे बढ़ेगा और हमारी पूरी झारखंड टीम उनके लिए काम कर रही है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज