सीएम विजय और पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?

CM Vijay PM Modi Meeting: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने दिल्ली में पीएम मोदी से अपनी पहली आधिकारिक मुलाकात की। 25 मिनट चली इस बैठक में राज्य की लंबित मांगों और विकास पर चर्चा हुई।

अमन उपाध्याय

CM Vijay PM Modi Meeting In Delhi: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय अपनी नई भूमिका में पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद, विजय बुधवार को पहली बार देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को तमिलनाडु की भविष्य की राजनीति और केंद्र-राज्य संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

25 मिनट की मुलाकात और खास एजेंडा

बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री विजय सबसे पहले सेंट्रल दिल्ली स्थित 'तमिलनाडु हाउस' गए। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी यह शिड्यूल मीटिंग शाम 4 बजकर 30 मिनट पर 'सेवा तीर्थ' में हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत करीब 25 मिनट तक चली। हालांकि इस मीटिंग की पूरी आधिकारिक डिटेल अभी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के संकेतों के अनुसार, विजय ने प्रधानमंत्री के सामने तमिलनाडु की उन महत्वपूर्ण मांगों का पुलिंदा रखा है जो लंबे समय से केंद्र सरकार के पास लंबित पड़ी हैं।

सिनेमा के 'सुपरस्टार' से राजनीति के 'नायक' तक

थलपति विजय का राजनीति में प्रवेश और फिर मुख्यमंत्री पद तक का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रहा है। करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी पार्टी TVK के साथ राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। हालिया चुनावों में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद वे राज्य में दशकों बाद बनी पहली गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया था।

सीएम बनते ही लिए कई कड़े फैसले

पदभार संभालते ही विजय ने प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर कई कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग को बड़ी राहत देते हुए 70 साल पुराना नियम बदल दिया। जिसके तहत अब सिनेमाघरों को दिन में 5 शोज चलाने की अनुमति मिल गई है। उनके इन फैसलों और जनता के प्रति उनके 'जेस्चर' की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

केंद्र से सहयोग की उम्मीद

दिल्ली दौरे के दौरान विजय का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों के लिए केंद्र से वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग प्राप्त करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली मुलाकात तमिलनाडु के विकास की नई राह खोल सकती है। मुख्यमंत्री विजय इस दौरान अन्य कई वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों से भी मिल सकते हैं, जिससे दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा