दिल्ली: यमुना नदी में पिछले कई दिनों से लगातार झाग के गुबार दिखाई दे रहे है। नदी की सतह पर सफ़ेद झाग स्पष्ट दिखाई देता है, जिसको लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना का बयान सामने आया है। अपने बयान में सीएम आतिशी ने यमुना में झाग पर हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश को जिम्मेदार ठहराया है।
ANI के अनुसार सीएम ने अपने बयान में कहा हम किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते पर ये सच्चाई है, कि हरियाणा अपना अनट्रीटेड वेस्ट यमुना में डालता है, उत्तरप्रदेश अपना अनट्रीटेड वेस्ट इस समय यमुना में डालता है और जब छठ का सीजन आता है तो आगरा कैनाल के गेट्स बंद कर देते है क्योंकि उनका सारा अनट्रीटेड वेस्ट यमुना में आये। आज से दिल्ली जल बोर्ड वहां एक ड्राइव चला रही है। उसके तहत वहां पर फोम को कम किया जाएगा। वो चाहे काम खराब करने की कोशिश करें, लेकिन दिल्ली सरकार हमेशा लोगों के लिए समाधान निकालती है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में यमुना की सतह पर सफ़ेद झाग की गाढ़ी परत दिखाई दे रही थी, जिसने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। आगामी दिनों में छठ पूजा का बड़ा त्यौहार आने वाला है, जिसमे बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाए स्नान तथा पूजन के लिए यमुना नदी पहुंचती है। ऐसे में यह जहरीला झाग खतरनाक साबित हो सकता है।
हालांकि दिल्ली सरकार की इससे निपटने की क्या तैयारी है, इसको लेकर खुद सीएम ने बयान दिया है। यमुना नदी में झाग को कम करने के लिए चलाई जाने वाली ड्राइव कितनी सफल होती है यह देखने लायक होगा।
इसे भी पढ़े : गिरिराज सिंह की ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ पर JDU नेता का बयान, बोले- BJP का शुक्रगुज़ार हूं…