जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Cloudburst in Kishtwar : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। अचानक बादल फटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है।

प्रतीक पाण्डेय

Cloudburst in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडेर में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की संभावना जताई जा है। लोकल प्रशासन तुरंत कार्रवाई में जुट गया है। साथ ही मौके पर हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था हो रही है।

बादल फटने की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। उन्होंने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर के नेता और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से जानकारी मिली है। किश्तवाड़ के चोसिटी इलाके में क्लाउडबर्स्ट हुआ है। इससे भारी नुकसान और घायल होने की संभावना है। मौके पर वहां का प्रशासन एक्टिव हो गया है और बचाव दलों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

कई गांवों में पानी भर जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। गांव-गांव जाकर लोगों से नदियों और जलधाराओं से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। दरअसल चार दिन पहले भी पाडर में बादल फटा था जिससे सजार इलाके के नाले में तेज बहाव से पानी आया था। राजौरी में बीते दो दिनों से भारी बारिश के चलते नदी भी उफान पर है।

मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है घटनास्थल

नेता प्रतिपक्ष और पद्दर-नागसेनी विधायक सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा, “ अभी तक हमारे पास कोई संख्या या डेटा नहीं है। लेकिन वहां भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। मचैल माता यात्रा के जारी होने के कारण वो इलाका भीड़भाड़ वाला है। मैं उपराज्यपाल से बात करूंगा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग भी करूंगा।”

हाल ही में धराली में बाढ़ आने के बाद भारी तबाही हुई। मकान, होटल और घर तबाह हो गए हैं। कई लोग मलबे के नीचे दब गए। प्रशासन कई दिनों से तलाश और बचाव अभियान में लगा हुआ है।

 

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल