-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- 43 Day Machail Mata Yatra Will Start From Today In Jammu And Kashmir Special Arrangements Have
जम्मू कश्मीर में आज से शुरू होगी 43 दिवसीय मचैल माता यात्रा, तीर्थयात्रियों के लिए किए गए खास इंतजाम
- Written By: शुभम पाठक
चशोती तक मचैल-पद्दार सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से मंदिर तक की सात घंटे लंबी कठिन यात्रा पहले ही तीन घंटे कम हो गई है, जबकि विभिन्न स्थानों पर क्षमता बढ़ाकर पांच हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन कर दी गई है। इस वर्ष की यात्रा का मुख्य आकर्षण ऑनलाइन पंजीकरण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्यूआर कोड आधारित विशेष तीर्थयात्री कार्ड की शुरुआत होगी।

मचैल माता मंदिर (सोर्स:- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: आज यानी 25 जुलाई (गुरुवार) से जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता की यात्रा से शुरू हो रही है। यह यात्रा 43 दिनों की होगी। इस यात्रा के लिए मंदिर प्रशासन समेत पुलिस प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मचैल-पड़प मार्ग के चशोती तक सड़क बनने के बाद यह कठिन यात्रा तीन घंटे कम हो गई है।
तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन व्यवस्था एकदम चौकन्नी हो गई है। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने इस बार तीर्थयात्रियों के लिए कार्ड की सुविधा भी दी है।
किश्तवाड़ के उपायुक्त ने दी जानकारी
मैचल माता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने कहा कि चशोती तक मचैल-पद्दार सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से मंदिर तक की सात घंटे लंबी कठिन यात्रा पहले ही तीन घंटे कम हो गई है, जबकि विभिन्न स्थानों पर क्षमता बढ़ाकर पांच हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे के निशान के पास पहुंची झेलम नदी, घाटी में बाढ़ का खतरा; फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
IFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
लगातार दूसरे दिन बंद हाईवे, बारिश-भूस्खलन के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
राजौरी में बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन! बेला मार्केट समेत कई इलाकों में गाड़ियाँ व निर्माण कार्य पर 60 दिनों का बैन
ये भी पढ़ें:-MP समेत इन 6 राज्यों में हो सकती है भयंकर बारिश, जानें महाराष्ट्र के लिए IMD का अलर्ट
इसके साथ ही तीर्थयात्रियों के सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए देवांश यादव ने कहा कि इस वर्ष की यात्रा का मुख्य आकर्षण ऑनलाइन पंजीकरण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्यूआर कोड आधारित विशेष तीर्थयात्री कार्ड की शुरुआत होगी। कई क्षेत्रों में चट्टानी इलाकों के कारण चशोती तक सड़क का निर्माण चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के समर्पित प्रयासों से यह संभव हो पाया है। इस सड़क के निर्माण से तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा का समय तीन घंटे कम हो गया है।
क्यों विख्यात है मंदिर
मचैल माता मंदिर की बात करें तो माता के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को पहले पद्दार घाटी में 9,705 फुट ऊंचे मंदिर तक पहुंचने के लिए छह-सात घंटे पैदल चलना पड़ता था। मंदिर नीलम की खदानों के लिए भी प्रसिद्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि ये वहीं स्थान है जहां आधार शिविर गुलाबगढ़ और मंदिर के रास्ते में अन्य स्थानों पर यात्री निवास की क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन पांच हजार तीर्थयात्रियों को समायोजित किया गया है।
ये भी पढ़ें:- नीति आयोग की बैठक पर विपक्ष का बवाल, दीदी ने जताई सहमती तो ये चार विपक्षी सीएम नहीं होंगे शामिल
यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा
इसके साथ ही इस यात्रा को लेकर किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने कहा कि वार्षिक तीर्थयात्रा की शुरुआत के साथ हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी। मार्ग के किनारे सुविधाएं, लंगर व्यवस्था, मोबाइल कनेक्टिविटी, यातायात प्रबंधन, बिजली, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का ध्यान रखा गया है तथा पारिस्थितिकी दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि मचैल माता यात्रा का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है तथा यह देश भर के श्रद्धालुओं के लिए एक तीर्थ स्थल है।
43 day machail mata yatra will start from today in jammu and kashmir special arrangements have
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
Jul 26, 2026 | 01:17 PMगढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
Jul 26, 2026 | 01:14 PMआगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
Jul 26, 2026 | 01:11 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PMओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
Jul 26, 2026 | 01:08 PMMann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Jul 26, 2026 | 01:07 PM‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














