देश

जारी हुआ कक्षा 10वीं का रिजल्ट, 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.27 रहा। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रों के बीच निरर्थक प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई द्वारा कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी।

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: आज CBSE 12th के बाद अब CBSE 10th के परिणाम जारी हुए है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जिसमें 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इस साल उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या पिछले साल की तुलना में 1.28 प्रतिशत कम है।बोर्ड ने साथ ही यह घोषणा भी की है कि वह मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करेगा। अधिकारियों ने कहा कि बोर्ड ने साथ ही छात्रों को अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी देना भी बंद करने का फैसला किया है।

लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25 रहा है, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.27 रहा। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रों के बीच निरर्थक प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई द्वारा कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी।

हालांकि, बोर्ड उन 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र जारी करेगा, जिन्होंने विभिन्न विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।'' पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.40 था। इस साल 1.34 लाख से अधिक छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। (एजेंसी)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे