CJP Abhijit Dipke To Sonam Wangchuk End Hunger Strike: नीट पेपक लीक के मामले को लेकर छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से कॅाकरोच जनता पार्टी के चीफ़ अभिजीत दिपके ने करते हुए कहा कि वो आज अपना अनशन खत्म कर दें।
दिपके आगे कहा की हम छात्रों के हित में चलाए जा रहें आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे। यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान आगे कहा की सोन सर के अनशन का आज 25वां दिन है। 25 दिन से खाना ना खाने के वजह से उनके जिवन को बहुत बड़ा खतरा है।
सीजेपी चीफ़ अभीजीत दिपके ने कहा कि "हमारा शान्तिपूर्ण प्रदर्शन इसी से आगे बढ़ेगा हमारे जितने भी सपोर्टर्स हैं उनसे मेरा निवेदन है कि आप सब लोग इसी तरह अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जारी रखें।
हम कुछ भी ऐसे गलत कार्य नहीं करेंगें जिससे जिससे हमारे इस प्रोटेस्ट से और देश की बदनामी हो। यह प्रदर्शन आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ता रहेगा। जो लोग भी गलत नारे लगा रहे हैं या गलत कर रहे हैं वो हमारे प्रोटेस्ट का न कभी हिस्सा थे और न कभी हिस्सा हो सकते हैं।"
अभिजीत दिपके ने एक वीडियो मैसेज के माध्यम से कहा, "मैं नहीं चाहता कि सोनम सर को कुछ हो जाए। इसलिए मैं सोनम वांगचुक सर से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो अपना भूख हड़ताल तोड़ दें और हम इस आंदोलन को आगे भी जारी रखेंगे।
मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि अगर सोनम सर अपना हंगर स्ट्राइक तोड़ भी देंगे तो उसके बाद भी हम अपना प्रोटेस्ट आगे लेकर जाएंगे और तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।"
ये भी पढ़ें- बेटे की चिंता है, पर पीछे नहीं हटने देंगे; संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता का बयान
बता दें नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चलाए जा रहे इस आंदोलन में सोनम वांगकचुक को भूख हड़ताल पर रहते हुए 20 दिन हो गया था। वांगचुक को लंबी भूख हड़ताल के कारण उनकी सेहत और 'दिल्ली उच्च न्यायालय' के निर्देशों पर बेहतर इलाज और सतत निगरानी के लिए 21 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी और निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराने की बात कही थी।