जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मी सोर्स- IANS
देश

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

Jantar Mantar Protest Delhi: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से मना किया है। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष ने प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से मना किया, धारा 163 लागू है

  • DMRC के 45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद किया गया है

  • लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला लिया है

  • दिल्ली के बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है, लोगों पर पैनी नजर है

CJP Protest In Delhi: निर्वाचन आयोग की कथित गड़बड़ियों के आरोप को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी और INDIA गठबंधन ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का प्लान बनाया है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली की सीमा पर गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी है और एंट्री-एग्जिट के अहम रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई है। जंतर-मंतर, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर और शहर की दूसरी जगहों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। अहम जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है।

चुनाव आयोग ने इजाजत देने से किया मना

CJP ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने की योजना का ऐलान किया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR प्रक्रिया का विरोध किया जाएगा। यह प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन विपक्ष और भारत निर्वाचन आयोग के बीच कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में संशोधन को लेकर बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने इलाके में पहले बिगड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मना किया है।

प्रदर्शन से दूरी बनाने की अपील

पुलिस ने कहा कि पहले एक दिन के विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी, लेकिन भीड़ लगभग एक महीने तक जमा रही, जिसके कारण 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले 2,000 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया, जिससे इलाके में हिंसा की घटनाएं हुईं। पुलिस ने लोगों से प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल न होने और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने कहा कि किसी भी गड़बड़ी को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर

DCP निहारिका भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है और निर्धारित विरोध प्रदर्शनों की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी असामाजिक तत्व नई दिल्ली की ओर न बढ़े और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

इस बीच, शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा कि प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सीमाओं पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और अन्य इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?