CJP के अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को विश किया बर्थडे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

बस अंगूठा लगा दीजिए! CJP के अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को विश किया बर्थडे, भेजा अनोखा गिफ्ट, VIDEO

Cockroach Janta Party CJP Delhi: CJP के संस्थापर और उनके सपोर्टर्स ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खास अंदाज में बर्थ डे विश किया हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रिया जैस

Dharmendra Pradhan Birthday Wish CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस बीच आज CJP पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दरअसल, देर रात 12 बजकर 25 मिनट पर अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया साइट X पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिजीत व्हाइट बोर्ड पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को टैग भी किया है।

गिफ्ट के रूप में रिजाइन लेटर भेजने का दावा किया

बता दें, कि आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर अभिजीत दीपके ने व्हाइट बोर्ड पर ‘हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज इस्तीफा दो’ लिखकर मैसेज दिया है। अभिजीत दीपके इस मैसेज के जरिए धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वीडियो में अभिजीत दीपके कुछ अन्य लोगों के साथ कह रहे है, कि धर्मेंद्र प्रधान, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, कृपया इस्तीफा दे दीजिए, आपको जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में हम इस्तीफा पत्र (रिजाइन लेटर) भी भेज सकते हैं, आपको उस पर अंगूठा लगाना होगा।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन

आपको बताते चलें, कि अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया है। अभिजीत दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए और इसके लिए सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

जारी रहेगा प्रदर्शन

इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री ने समय रहते देश के जागरूक छात्रों और छात्र संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया होता, तो उन्हें आज जमीनी स्तर पर युवाओं की वास्तविक समस्याओं और शिकायतों की गहरी समझ होती और वे एक ठोस समाधान निकाल सकते थे। देश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने अपनी मांग दोहराई कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट घोटाले पर इस्तीफा नहीं देते, तब तक 'कॉकरोच जनता पार्टी' का यह देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन-उग्र और शांतिपूर्ण, किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश