कॉकरोचों ने वापस लिया आंदोलन (Image- IANS) 
देश

कॉकरोचों ने वापस लिया आंदोलन, प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने बाकी शर्तें भी मानी

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने छात्र आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया। संगठन का दावा है कि सरकार ने उसकी शेष प्रमुख मांगों पर भी सहमति जताई, जिसके बाद धरना खत्म किया गया।

अर्पित शुक्ला

Government Agreement with CJP Demands: NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने कहा कि सरकार के साथ उनकी तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन खत्म किया जा रहा है।

CJP लंबे समय से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रोकने और प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थी। संगठन का दावा है कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया है, जिसके बाद जंतर-मंतर पर जारी धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते रहे हैं और देशहित में यह फैसला लिया है।

एफआईआर वापस ले ली जाएंगी

सीजेपी ने कहा कि हमारी मांग थी कि नीट पेपर न होने के बाद जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया, उन्हें 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। अभी कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है। इसका मतलब है कि हमारी पहली डिमांड मान ली गई है। हमारी दूसरी मांग थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर, सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि सभी भाजपा शासित और भाजपा सहयोगी राज्यों में, वापस ली जाएं। सरकार ने वह मांग भी मान ली है। जल्द ही एफआईआर वापस ले ली जाएंगी।

अच्छी नीयत से आंदोलन वापस

सौरव दास ने कहा कि सरकार ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह दर्ज सभी एफआईआर की कॉपी शेयर करेगी, हमारी पिछली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 15 से 20 एफआईआर दर्ज की गई थीं। हमें वे कॉपी किसी भी हाल में तीन से चार दिनों में मिल जाएंगी। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एफआईआर वापस ले ली जाएंगी। सरकार ने कहा है कि वह इसे मंगलवार तक हमारे साथ शेयर करेगी। हमें उम्मीद है कि मंगलवार तक हमें इन एफआईआर और भविष्य की किसी भी कार्रवाई के बारे में सरकार की गारंटी मिल जाएगी।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा।"

दीपके ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि संगठन की बाकी मांगों को भी पूरा कराया जाएगा। आंदोलन के दौरान CJP ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई थी।

कई दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। अंततः सहमति बनने के बाद संगठन ने जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा कर दी।

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी