Atishi ने बंगले के लिए लिखा पीडब्ल्यूडी को पत्र 
देश

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगी मुख्यमंत्री आतिशी, जल्द हो सकती है पहली कैबिनेट बैठक

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी मार्लेना को चुन लिया है वहीं पर आज सोमवार को वे अपना पदभार ग्रहण करेगी। बता दें कि, मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी जिनके साथ कैबिनेट के मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ली थी।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में उठापटक के बाद अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी मार्लेना को चुन लिया है वहीं पर आज सोमवार को वे अपना पदभार ग्रहण करेगी। बता दें कि, मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी जिनके साथ कैबिनेट के मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ली थी।

बता दें कि, दिल्ली में मच रहे बवाल के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री की घोषणा की गई।

इन विभागों का संभालेगी जिम्मा

आपको बताते चलें कि, शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम आतिशी मार्लेना और कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों को लेकर भी बंटवारा हो गया था। मुख्यमंत्री मार्लेना के पास केजरीवाल सरकार में 13 विभाग पहले से थे जिनमें शिक्षा, राजस्व, वित्त, बिजली और पीडब्ल्यूडी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। आज सीएम के पदभार ग्रहण करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री भी अपने पद की जिम्मेदारी संभाल रहे है।

लगातार बैठकों का दौर होगा शुरु

आपको बताते चलें कि, आज आतिशी के पदभार संभालने के साथ ही लगातार बैठकों का दौर शुरू किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि, सोमवार या मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुला सकती है। आतिशी की अध्यक्षता वाली नई कैबिनेट के पास लंबित परियोजनाओं, योजनाओं और अगले साल फरवरी में दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए अगले कुछ महीनों में शुरू की जाने वाली नई पहलों की एक लंबी सूची है।

क्या बोली थी सीएम आतिशी

सीएम पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल जी ने राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि फरवरी में चुनाव हैं। अगर दिल्ली की 2 करोड़ जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को अपना मुख्यमंत्री नहीं चुना तो BJP उनकी मुफ्त बिजली बंद कर देगी, मुफ्त इलाज और महिलाओं का मुफ्त बस सफर बंद कर देगी।

आपको बताते चलें कि, सीएम आतिशी से पहले महिला मुख्यमंत्री की लिस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रह चुकी है। अब आतिशी पारी संभाल रही है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक