प्रतीकात्मक तस्वीर  
देश

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने की पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या

किर्तेश ढोबले

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 25 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि संजय टाटी नामक युवक का तेरराम पुलिस थाना क्षेत्र के कुरसापाड़ा गांव स्थित उसके घर से शनिवार रात को अपहरण किया गया था और उसका शव बाद में सड़क के किनारे मिला।

उन्होंने बताया, ‘‘नक्सलियों के जगरगुंडा इलाके की समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और पर्चा छोड़ा है जिसमें टाटी पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।'' 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत