छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहा था शख्स 
देश

सनी लियोनी के नाम पर ले रहा था महतारी वंदन का लाभ, जांच में खुली पोल, फिर जो हुआ... Video

जब ये मामला सामने आया तो आनन-फानन में छत्तीसगढ़ सरकार ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद पता चला की इस योजना में सनी लियोनी के नाम से पंजिकृत लाभार्थी पिछले 10 महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहा था।

मनोज आर्या

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां सनी लियोनी महतारी वंदन योजना की लाभ ले रही हैं। उनके बैंक अकाउंट में बीते 10 महीने से योजना के तहत मिलने वाली राशि भी भेजी जा रही है। इस योजना में पंजिकृत सनी लियोनी ने अपने पति का नाम जॉनी सिन्स बताया है। जैसे ही ये खबर सामने आई है छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है। सनी लियोनी एक पोर्न स्टार रह चूकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वहीं, उनके पति जॉनी सिन्स भी एक पॉर्न स्टार हैं।

जब ये मामला चर्चा में आया तो आनन-फानन में छत्तीसगढ़ सरकार ने जांच शुरू कर दी। जिसमें पता चला की इस योजना में सनी लियोनी का नाम बतौर लाभार्थी पंजिकृत किया गया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान दी गई जानकारी के मुताबिक, वो कई पॉर्न स्टार नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली एक महिला हैं। वहीं उसके पति जॉनी सिन्स भी कोई पॉर्न स्टार होने के बजाय एक सामान्य नागरिक हैं।

जांच में सामने आया असली सच

मामले को तूल पकड़ता देख अधिकरी हरकत में आए और जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया की महतारी वंदन योजना में दर्ज सनी लियोनी के नाम का पैसा वीरेंद्र जोशी नाम के शख्स के बैंक अकाउंट में जा रहा था। जब इस मामले में शख्स से पूछताछ की गई थो उसने बताया कि मेरे नाम का गलत उपयोग कर किसी ने सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म डाला है। मेरे अकाउंट और मेरे आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। कोई मुझे फंसाने की कोशिश कर रहा है। शख्स ने बताया की जब आज गांव में वेरिफिकेशन के लिए अधिकारी आए तो इसके बारे में मुझे पता चला। गांव में कोई और सनी लियोनी के नाम से फॉर्म नहीं डाला है। सिर्फ मेरा आधार और बैंक अकाउंट नंबर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन इस योजना में किस जगह से अप्लाई किया गया है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जब शख्स से ये पूछा गया कि आपके खाते में पिछले 10 महीने से महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपये आपके अकाउंट में आ रहे थे तो आपने नहीं देखा कि ये पैसा कहां से आ रहा है। इस सवाल के जवाब में शख्स ने कहा कि ये पैसे महतारी वंदन योजना के नाम से अकाउंट में क्रेडिट नहीं हो रहा है।

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी