ANI Photo 
देश

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, ये 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

शुभम सोनडवले

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव की शपथ हो गई है। अब शुक्रवार (22 दिसंबर) को राज्य में कैबिनेट विस्तार होगा। कल गवर्नर हाउस में मंत्रिमंडल के नये सदस्य शपथ लेंगे। जिनमें बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम और दयालदास बघेल समेत कई विधायक शामिल है। यह जानकारी सीएम साय ने गुरुवार को दी।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "कल गवर्नर हाउस में हमारे कैबिनेट के नये सदस्य शपथ ले रहे हैं, जिनमें बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal), राम विचार नेताम (Ram Vichar Netam), दयालदास बघेल (Dayaldas Baghel), केदार कश्यप (Kedar Kashyap), लखनलाल देवांगन (Lakhanlal Dewangan), श्याम बिहारी जयसवाल (Shyam Bihari Jaiswal), ओपी चौधरी (OP Choudhary), टंकराम वर्मा (Tankram Verma) और लक्ष्मी राजवाड़े (Lakshmi Rajwade) शामिल हैं। ये नौ लोग गवर्नर हाउस में शपथ लेंगे।"

सीएम साय ने कहा कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा भी जल्द ही किया जाएगा। जबकि, 9 मंत्रियों के अलावा एक और मंत्री को भविष्य में जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी। शुक्रवार को जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें 4 OBC, 2 सामान्य, 2 ST और एक SC समुदाय से हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में भाजपा के शीर्षनेतृव से मुलाकात करने गए थे, जहां मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा हुई। साय ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की।

इससे पहले 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि, अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें