Grok AI के अश्लील कंटेंट पर सरकार का नोटिस (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

Grok के अश्लील कंटेंट पर केंद्र सरकार ने 'X' को भेजा नोटिस, 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम

केंद्र सरकार ने 'X' पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। सरकार ने कंपनी को एक सख्त नोटिस भेजते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अपने एआई चैटबॉट, ग्रोक एआई से अश्लील सामग्री को तुरंत हटाए।

सौरभ शर्मा

Govt notice to X on obscene content: सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मच गया है क्योंकि केंद्र सरकार ने अब एलन मस्क के प्लेटफॉर्म 'X' पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। सरकार ने कंपनी को एक सख्त नोटिस भेजते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अपने एआई चैटबॉट, ग्रोक एआई से अश्लील सामग्री को तुरंत हटाए। इतना ही नहीं, सरकार ने इस मामले में कंपनी को कार्रवाई करने और उसकी पूरी रिपोर्ट सौंपने के लिए मात्र 72 घंटों का अल्टीमेटम दिया है। यह कदम ऑनलाइन सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान को लेकर उठाया गया है ताकि इंटरनेट सभी के लिए सुरक्षित रहे।

बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक बेहद चिंताजनक ट्रेंड देखने को मिल रहा था। एक्स के यूजर्स ग्रोक एआई का गलत इस्तेमाल करके महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। लोग साधारण फोटो को भी अश्लील बनाकर पोस्ट कर रहे थे। इस बढ़ते हुए दुरुपयोग ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी। यही वजह है कि मंत्रालय ने अब सख्त रुख अपनाते हुए एक्स को अपनी तकनीकी खामियों की समीक्षा करने और उसे तुरंत ठीक करने का आदेश दिया है।

फोटो से छेड़छाड़ का गंदा खेल

सरकार को यह कठोर फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि यूजर्स एआई को निर्देश देकर किसी भी महिला की पोशाक हटाकर उसे आपत्तिजनक रूप में दिखाने लगे थे। कई मामलों में ग्रोक ने बिना किसी अनुमति के महिलाओं की तस्वीरों को बदलकर अश्लील रूप दे दिया। यह न केवल प्लेटफॉर्म की अपनी नीतियों का उल्लंघन है, बल्कि भारतीय कानूनों के भी सख्त खिलाफ है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस ट्रेंड पर रोक लगाने का फैसला किया है। अगर प्लेटफॉर्म ने यह सुनिश्चित नहीं किया, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पहले भी दी गई थी चेतावनी

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने सख्ती दिखाई है। साल 2025 के आखिरी हफ्तों में ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नई एडवाइजरी जारी की थी। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को साफ तौर पर कहा गया था कि वे अश्लील, वयस्क या अवैध कंटेंट हटाने की अपनी जिम्मेदारी को और सख्ती से निभाएं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर इन नियमों का पालन नहीं किया गया, तो कंपनियों को गंभीर परिणामों और कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि एक्स इस पर क्या कदम उठाता है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां