प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

केंद्र सरकार ने कबाड़ बेचकर कमाए 800 करोड़ रुपए, 232 लाख वर्ग फीट ऑफिस स्पेस भी किया फ्री

Central Government ने स्वच्छता अभियान के तहत 800 करोड़ रुपए कमाए हैं। करीब एक महीने में 232 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस खाली हुआ। 2021 से अब तक 4,100 करोड़ की कमाई हो चुकी है।

प्रतीक पाण्डेय

PM Narendra Modi के स्वच्छता और सुशासन के आह्वान से प्रेरित होकर, केंद्र सरकार का वार्षिक दक्षता अभियान प्रशासनिक सुधार की आधारशिला बन गया है। हाल ही में, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने कबाड़ की बिक्री करके करीब 800 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही, लगभग 232 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस भी फ्री हुआ है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में करीब एक महीने की अवधि (2 से 31 अक्टूबर) तक 'विशेष स्वच्छता अभियान 5.0' चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न मंत्रालय और विभागों से कबाड़ की बिक्री की गई, जिससे रिकॉर्ड 800 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान रिकॉर्ड तोड़ रहा है क्योंकि इसमें 232 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस खाली हुआ। इसके अतिरिक्त, इस दौरान करीब 29 लाख फिजिकल फाइल्स को हटाया गया है।

प्रशासनिक सुधार की आधारशिला बना अभियान

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत 2021 में हुई थी। तब से लेकर अब तक, सरकार ने कबाड़ और उपयोग से बाहर हो चुकी संपत्तियों (एसेट्स) को बेचकर लगभग 4,100 करोड़ रुपए कमाए हैं। यह अभियान अब प्रशासनिक सुधार की आधारशिला बन चुका है। इस विशाल अंतर-मंत्रालयी प्रयास में विदेशों में स्थित भारत के मिशनों सहित 84 मंत्रालयों और विभागों ने भाग लिया। इस प्रयास का समन्वय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआर एंड पीजी) द्वारा किया गया।

केंद्रीय मंत्रियों ने किया पर्यवेक्षण

तीन केंद्रीय मंत्रियों- मनसुख मंडाविया, के. राम मोहन नायडू और डॉ. जितेंद्र सिंह- ने इस अभियान का पर्यवेक्षण किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान से शासन और सार्वजनिक सेवाओं में स्पष्ट बदलाव आए हैं। पिछले चार वर्षों में, सरकार ने ई-कचरे और कबाड़ की बिक्री से 3,296.71 करोड़ रुपए कमाए हैं, और 696.27 लाख वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थान को साफ किया गया है और उपयोग में लाया गया है।

विशाल आंकड़ा: हटाई गईं लाखों फाइलें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अभियान के तहत करीब 11.58 लाख ऑफिस साइट्स को कवर किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अभियान के पिछले चरणों के दौरान 137.86 लाख से ज्यादा पुरानी फाइलों को हटाया गया है और देश भर में 12.04 लाख से अधिक जगहों की सफाई की गई है।

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा

PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व