- Hindi News »
- Sports »
- Sports Minister Said Mansukh Mandaviya Hope To Perform Best In Paris Paralympics 2024
पेरिस पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा भारत, खेल मंत्री मनसुख मांडविया जताई उम्मीद
भारत के 84 सदस्यीय दल के लिए शुक्रवार को यहां आयोजित विदाई समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि उन्हें ‘चुनौती' को चुनौती देने वाले खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। पैरालंपिक खेलों का आयोजन 28 अगस्त से आठ सितंबर तक पेरिस में होगा।
- Written By: मृणाल पाठक

मनसुख मंडाविया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पैरालंपिक खेलों का आयोजन 28 अगस्त से आठ सितंबर तक पेरिस में होने जा रहा है। जहां भारत के 84 खिलाड़ी भारत को नाम रोशन करने को तैयार है। उनसे देश को काफी उम्मीदें हैं। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उम्मीद जताई है कि इस बार भारत के खिलाड़ी हर तरह की चुनौतियों को मात देकर पैरालंपिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।
भारत के 84 सदस्यीय दल के लिए शुक्रवार को यहां आयोजित विदाई समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि उन्हें ‘चुनौती’ को चुनौती देने वाले खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया और उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक सुमित अंतिल मौजूद थे।
मांडविया ने पिछले कुछ वर्षों में पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘भारत का 84 सदस्यों का दल पेरिस जा रहा है। पिछली बार तोक्यो ओलंपिक में यह संख्या 56 थी। हमारे 56 खिलाड़ियों के दल ने 19 पदक जीते लेकिन इस बार हमारे खिलाड़ियों की संख्या 84 है। हमें उम्मीद और विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी पेरिस में पहले से अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता पिता और देश का गौरव बढ़ायेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें- ईशान किशन की जबरदस्त वापसी, शानदार प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल
उन्होंने पैरालंपिक खिलाड़ियों से कहा, ‘‘आप चुनौती को चुनौती देने वाले खिलाड़ी हो ,आप विपरीत परिस्थिति को अनुकूल करने वाले लोग हो। आपको बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।” इस मौके पर भाला फेंक चैंपियन सुमित और गोला फेंक की अनुभवी खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव को उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक नामित किया गया।
सुमित ने कहा, ‘‘मैं इन खेलों में एक बार फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं। कोशिश रहेगी कि स्वर्ण पदक के साथ देश वापिस आये।” टोक्यो खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ने कहा, ‘‘इस बड़े आयोजन में देश का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। यह पहली बार है जब मैं पैरा खेलों के उद्घाटन समारोह का हिस्सा होउंगा। काफी अच्छा लग रहा है।”
पीसीआई अध्यक्ष झाझड़िया ने कहा कि उन्हें भारतीय दल से 25 से ज्यादा पदक की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 25 पदक का लक्ष्य बताया है लेकिन मुझे उससे अधिक पदक की उम्मीद है। मैं खुद खिलाड़ी रहा हूं और मैंने भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों को करीब से देखा है। मुझे उन से काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हम अगर इस लक्ष्य को हासिल कर सकें तो पदक तालिका में शीर्ष 20 देश में जगह बना सकते है।”
यह भी पढ़ें- मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का मिल रहा इनाम, जमकर हो रही पैसों की बरसात
उन्होंने कहा कि उन्हें एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा सफलता की उम्मीद है। ओलंपिक में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद है। इसमें हमारे 38 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हमारे सभी खिलाड़ी पदक के दावेदार है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sports minister said mansukh mandaviya hope to perform best in paris paralympics 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














