जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी 
देश

कोलकाता RG कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके करीबीयों के घर पर CBI की रेड

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरु की है। आज संदीप घोष के घर पर CBI की रेड हो रही है।

राहुल गोस्वामी

कोलकाता:कोलकाता: जहां एक तरफ कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ के आदेश के बाद CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरु की है। वहीं आज संदीप घोष के घर पर CBI की रेड हो रही है। आज उनके घर CBI की टीम पहुंची है। घोष पर अस्पताल में वित्तिय गड़बड़ी का संगीन आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपी और उनके सहयोगियों के ठिकानों सहित कोलकाता में 14 अन्य स्थानों पर भी छापे मार रही है।

जानकारी दें कि CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में ये रेड मारी है। दरअसल, आरजी कर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने संदीप घोष के वित्तिय अनियमितताओं को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे। वहीं अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली की याचिका पर निर्देश जारी किए थे। अली ने घोष के कार्यकाल के दौरान मेडिकल कॉलेज में कथित वित्तीय कदाचार की प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने का अनुरोध किया था।

पता हो कि आरजी कर अस्पताल में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना से जुड़े एक मामले में वैसे ही CBI फिलहाल संदीप घोष से लगातार पूछताछ कर रही है। अब ‘वित्तीय अनियमितताओं’ के मामलों की जांच भी CBI को सौंप दी गई है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि इससे कई भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बीते गुरुवार को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि स्थानीय पुलिस ने प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को दबाने का प्रयास किया था और जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल से छेड़छाड़ की जा चुकी थी।

जानकारी हो कि कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी थी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी