Armstrong 
देश

तमिलनाडु में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, घर के पास 6 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की उनके घर के पास 6 अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी।  फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। 

शुभम पाठक

चेन्नई: तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की उनके घर के पास 6 अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी।  फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी।  जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग पर पेरंबूर में उनके घर के पास हमला किया और फरार हो गए। जिसके बाद इस हमले में बीएसपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल लेजाने के क्रम में उनकी जान चली गई।

दोस्त ने किया बचाने का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार जब दोपहिया वाहन पर अपराधी आएं तो बीएसपी नेता के करीबी दोस्त उन्हें बचाने के लिए दौड़े, अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खून से लथपथ कर दिया। जब तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग के दोस्त उनसे बात कर रहे थे, तभी अपराधियों का एक गिरोह वहां पहुंचा और उन्हें चाकुओं से धमकाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उनके दोस्त डरकर मौके से भाग गए।

ये भी पढ़े:-

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी आई ईश्वरन और एसीपी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद सेम्बियम पुलिस इंस्पेक्टर चिरंजीवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जो घटना की जांच करेगी। फिलहाल, पुलिस ने इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार आर्मस्ट्रांग की चीख सुनकर उनके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और देखा कि उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। आर्मस्ट्रांग के परिवार के सदस्य उन्हें थाउजेंड लाइट्स के ग्रीम्स रोड स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े:-  

पेशे से वकील थे आर्मस्ट्रांग

वहीं बात अगर बीएसपी नेता आर्मस्ट्रांग की करें तो वे पेशे से वकील थे जिन्होने 2006 के स्थानीय निकाय चुनाव में शहर के एक वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। 2007 में उन्हें बीएसपी की राज्य इकाई का सदस्य बनाया गया।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा