मुंबई में महाविकास अघाड़ी के नेताओं की हुई मीटिंग; विधान परिषद चुनाव के लिए तैयार किया प्लान

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) विधानसभा चुनाव के साथ साथ विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर एमवीए के नेताओं ने शुक्रवार को मुंबई में मीटिंग की और गठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। विधान परिषद की 11 सीट पर 12 जुलाई को होने वाले हैं।
Meeting of MVA leaders in Mumbai for Maharashtra MLC elections
महाविकास अघाड़ी की बैठक (फोटो: पीटीआई)
Published on
Updated on

मुंबई. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) विधानसभा चुनाव के साथ साथ विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर एमवीए के नेताओं ने शुक्रवार को मुंबई में मीटिंग की और गठबंधन की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। विधान परिषद की 11 सीट पर 12 जुलाई को होने वाले हैं।

एमवीए नेताओं की मीटिंग दक्षिण मुंबई स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर में प्रमुख शरद पवार के कार्यालय में हुई। जिसमें शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शरद पवार गुट के जयंत पाटिल शामिल हुए। इस बैठक में कांग्रेस नेता नसीम खान, शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत के साथ-साथ राकांपा-शरदचंद्र पवार के नेता अनिल देशमुख, राजेश टोपे और रोहित पवार भी शामिल थे। गठबंधन सूत्रों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संयुक्त घोषणापत्र पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस ने प्रज्ञा सातव को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने विधान परिषद चुनावों के लिए प्रज्ञा सातव को मैदान में उतारा है, जबकि शिवसेना-यूबीटी ने मिलिंद नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया है। राकांपा-शरदचंद्र पवार भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष के जयंत पाटिल का समर्थन कर रही है। वर्तमान में सातव और पाटिल विधान परिषद के सदस्य है। इन दोनों का कर्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है।

11 सदस्यों का कार्यकाल होगा समाप्त

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विधानपरिषद के 11 सदस्य 27 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें विजय गिरकर, निलय पाटिल, रमेश पाटिल, राम राव पाटिल (बीजेपी) महादेव जानकर (राष्ट्रीय समाज पक्ष), अनिल परब (शिवसेना ठाकरे गुट), मनीषा कायंदे (शिवसेना शिंदे गुट), डॉ. वजाहत मिर्झा और डॉ. प्रज्ञा सातव (कांग्रेस), बाबाजानी दुरानी (राष्ट्रवादी), जयंत पाटिल (शेकाप) का नाम शामिल है।

महायुति के सभी उम्मीदवारों की जीतने की संभावना

विधान परिषद की 11 सीटों पर 12 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। वतर्मान में विधानसभा के सदस्यों की संख्या को देखते हुए भाजपा के 5 उम्मीदवार, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 2 उम्मीदवार, अजित पवार की एनसीपी के 2 उम्मीदवार और महाविकास अघाड़ी के 2 उम्मीदवार जीत सकते हैं। भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में पंकजा मुंडे, डॉ. परिणय फुके, अमित बोरखे, योगेश टिलेकर और सदाभाऊ खोत को प्रत्याशी बनाया है। इनमें 3 ओबीसी समुदाय से हैं और दलित-मराठा एक-एक हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com