केटी रामा राव (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

जो यूरिया देने का करेगा वादा, उपराष्ट्रपति चुनाव में उसी को जाएगा BRS का वोटः केटी रामा राव

BRS News: उपराष्ट्रपति के चुनाव में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने अजीबो-गरीब डिमांड रख दी है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी तेलंगाना को 2 लाख टन यूरिया देने का वाद करेगी उसी को समर्थन करेंगे।

Saurabh Pal

Telangana News: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार का समर्थन करने के बारे में चर्चा के लिए बैठक करेगी। बीआरएस ने उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और ‘इंडिया' गठबंधन दोनों से ही समान दूरी बनाई हुई है।

हैदराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए रामा राव ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का विरोध करेगी। राजग ने जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं ‘इंडिया' गठबंधन ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है।

दो लाख टन यूरिया की डिमांड

रामा राव ने बताया कि अभी तक किसी भी गठबंधन ने बीआरएस से संपर्क नहीं किया है। रामा राव ने कहा कि किसी ने हमसे समर्थन नहीं मांगा है। अभी समय है। चुनाव नौ सितंबर को होगा। हमारी पार्टी चुनाव की तारीख से पहले चर्चा और फैसला करेगी। भाजपा और कांग्रेस पर तेलंगाना की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस उस पार्टी को समर्थन देने पर विचार करेगी जो राज्य को दो लाख टन यूरिया देने का आश्वासन दे।

राज्यसभा में BRS के चार सदस्य

बीआरएस के राज्यसभा में चार सदस्य हैं, लेकिन लोकसभा में उसका कोई सदस्य नहीं है। बीआरएस नेता ने जोर देकर कहा कि पार्टी का फैसला तेलंगाना की जनता की भावना, आकांक्षाओं और उनके हितों पर आधारित होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जिस किसी का भी समर्थन करेंगे, हम उसका जरूर विरोध करेंगे क्योंकि कांग्रेस एक ‘थर्ड क्लास' पार्टी है। क्या आपको लगता है कि हम ऐसी पार्टी द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे?

एनडीए की जीत उपराष्ट्रपति चुनाव में तय

गौरतलब है कि देश सत्ता और विपक्ष दोनों गठबंधनों ने उपराष्ट्रपति के चुनाव में उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में जीत लगभगभ सत्ता पक्ष के सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है। क्योंकि NDA के पास दोनों सदनों में बहुमत है। ऐसे में बीआरएस यदि विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन करता भी है तो यह मात्र सांकेतिक होगा। वहीं अगर NDA के उम्मीदवार को समर्थन करता है तो जीत का मार्जिन बढ़ जाएगा।-एजेंसी इनपुट के साथ

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी