रिश्वत लेने वाला बीएलओ (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

'बिहार में एक वोट जोड़ने का 40 रुपये', तेजस्वी ने शेयर किया घूसखोर BLO का VIDEO

बिहार में आए दिन वोटर लिस्ट रिवीजन में खामियां पाई जा रहीं है। अब एक बीएलओ द्वारा प्रति वोट जोड़ने के लिए 20 रुपये का घूस मांगा जा रहा है। घटना का वीडियो तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Saurabh Pal

पटनाः बिहार में चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन अभियान चला रहा है। इस वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ सभी विपक्षी दल हैं, लेकिन चुनाव ने आयोग प्रक्रिया को सही बताते हुए समय से पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस बीच बिहार से बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर आए, जिसमें अलग-अलग प्रकार की गड़बड़ियां पाई गईं। अब एक वीडियो राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर बीएलओ द्वारा वोट जोड़न के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।

तेजस्वी यादव बीलएओ द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले दिन कहा था "मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में मांगे गए दस्तावेज बहुत कम लोगों के पास है। अगर सरकारी कार्यालय जायेंगे तो बिना रिश्वत लिए अधिकारी आवास, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र बनायेंगे ही नहीं।"

क्या बोले तेजस्वी यादव?

सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़न के नाम पर 40 रुपये घूस मांगा जा रहा है। 20 सालों से चल रही एनडीए की सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। 500 रुपये लिए बिना लिए बिना ये कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं करेंगे काम तो भूल जाइए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग माखौल उड़ा रहा है। बीएलओ भी जानते हैं कि किसका नाम काटना है। यह पहले से ही तय है। बाकी सब ढकोसला है।

बीएलओ बोले- प्रेम से मांगा था, वापिस कर दूंगा

वीडियो में एक लड़का पूछ रहा कितना पैसा लिए। बीएलओ ने कहा 20 रुपये लिए। इसके वीडियो बनाने वाले लड़के ने कहा कि 20 रुपये एक फॉर्म के लिए जा रहे हैं। इसके बाद बीएलओ कहते हैं प्रेम से मांगे हैं। चाय-पानी के लिए लिया हूं, वापिस कर दूंगा।

गौरतलब है कि बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन में अनियमितता करने वाले अधिकारियों पर लगातार एक्शन हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी पर भी एक्शन की संभावना प्रबल है।

नोट- वायरल वीडियो की पुष्टि नवभारत नहीं करता है। 

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव