नितिन नबीन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो
देश

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

Nitin Nabin Youth Outreach: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद BJP ने युवाओं पर फोकस बढ़ाया है। नितिन नबीन की बैठक में युवा मोर्चा और 14 साल से ऊपर के युवाओं तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा हुई।

प्रिया जैस

BJP Organizational Meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक कर रहे हैं। जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन के बाद इस बैठक में युवा मोर्चा को बढ़ावा देने पर बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा संगठन की बैठक में युवाओं से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

युवाओं से संवाद बढ़ाने के लिए युवा मोर्चा को सक्रिय बनाने के लिए टीमों के गठन की बातचीत जारी है। युवाओं से आउटरीच प्रोग्राम में पार्टी के पूर्व पदाधिकारी भी अहम भूमिका निभाएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस पार्टी का पूरा फोकस युवाओं पर है। 14 साल से ऊपर के सभी लोगों तक कैसे पहुंचा जाए इस पर पार्टी का फोकस है। इसे साकार करने के लिए प्रभावी अभियान बनाए जाने की चर्चा हो रही है।

दिल्ली में BJP मुख्यालय में चल रही बैठक

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्य अध्यक्षों के साथ-साथ हर राज्य इकाई से चार अन्य पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। हर राज्य इकाई से कुल पांच पदाधिकारी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

चाहे NEET पेपर लीक का मामला हो या झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियां, इन घटनाओं ने युवाओं के बीच BJP के प्रति नाराजगी पैदा की है। पार्टी को आने वाले चुनावों में युवाओं की इस नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए, उसका मुख्य ध्यान युवाओं के बीच अपनी छवि सुधारने पर है।

पीएम मोदी भी बैठक में होंगे शामिल

इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5:00 बजे भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मुख्यालय पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नितिन नबीन की नई टीम के साथ व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे। साथ ही वे बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारी के साथ अलग से मुलाकात भी करेंगे।

आपको जानकारी दें, कि दिनभर चलने वाली इस संगठनात्मक कवायद में तीन अलग-अलग बैठकें होंगी। इनमें नए पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जारी है।

नितिन नबीन व्यक्तिगत रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय कराया और उनसे पार्टी की अपेक्षाओं पर चर्चा की। यह बैठक भाजपा पदाधिकारियों के तौर पर उनकी नई जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत होगी।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?