मणिशंकर अय्यर ने की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत तो भड़की भाजपा (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'INC मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस', मणिशंकर की सलाह पर भड़की भाजपा, कहा- इनके लिए 'पाकिस्तान मेरा भाईजान'

BJP vs Congress: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को कमजोर करती है।

सौरभ शर्मा

BJP vs Congress on Pakistan Relations Rift: देश की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' को खत्म कर पाकिस्तान से बातचीत की वकालत करने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को 'इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस' करार देते हुए कहा कि इनकी पहचान 'पाकिस्तान मेरा भाईजान' बन गई है। इस वीडियो के सामने आते ही सियासी गलियारों में जुबानी जंग तेज हो गई है और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा फिर गरमा गया है।

यह पूरा विवाद मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में वे केंद्र सरकार को सलाह दे रहे हैं कि अब भारत को ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह रोक देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के लिए निर्बाध बातचीत करनी चाहिए। भाजपा ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उनका आरोप है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान को लेकर हमेशा से नरम रुख रखती है और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई से किनारा करती है।

पाकिस्तान को क्लीन चिट

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आईएनसी (INC) का असल मतलब इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं, बल्कि 'इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस' है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देती है और चाहती है कि पड़ोसी मुल्क पर आतंकवाद फैलाने के लिए कोई कार्रवाई न हो। उनका कहना है कि मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं का बयान यह दर्शाता है कि पार्टी देश की सुरक्षा से ज्यादा पाकिस्तान के हितों की चिंता करती है। भाजपा प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस की पुरानी फितरत बताया है।

सेना के शौर्य का अपमान

भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को सीधे तौर पर सेना के सम्मान से जोड़ दिया है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस न केवल पाकिस्तान का पक्ष ले रही है, बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों के अभियानों पर सवाल उठाकर उनका अपमान भी कर रही है। भाजपा के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को रोकने की बात करना और सैन्य कार्रवाई के बाद सवाल उठाना सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने जैसा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की पहचान 'पाकिस्तान मेरा भाईजान' और सेना का अपमान करने वाली बन गई है। उनका दावा है कि ऐसे बयानों से आतंकवाद के खिलाफ भारत का वैश्विक रुख कमजोर होता है।

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

इसरो ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर

Explainer: अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले दादाभाई नौरोजी, कैसे बने भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन? जानें किस्सा

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान