अमित शाह सो्स-सोशल मीडिया
देश

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

BJP ki Padyatra: लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ पद यात्रा में गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस और राहुल पर हमलावर नजर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • तेलंगाना से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लक्ष्य

  • BJP की पद यात्रा में राहुल और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

  • देशभर में BJP कर रही लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ पद यात्रा

Amit Shah Said That Congress Must Be Uprooted From Telangana: भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि अब राज्य से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

अमित शाह ने पदयात्रा के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जनता से तेलंगाना में राजनीतिक बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा तेलंगाना में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

राहुल पर हमलावर दिखे शाह

हैदराबाद में आयोजित पदयात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के चुनावी आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर 2014 में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) नहीं हुआ था, तो उस समय भाजपा चुनाव कैसे जीत गई थी? अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में रह रहे घुसपैठियों को बाहर निकालने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि साल 2014 से 2024 तक हुए लोकसभा चुनावों में देश की जनता ने लगातार भाजपा पर भरोसा जताया है और जनादेश के जरिए पार्टी को समर्थन दिया है।

पीएम मोदी, शाह और ज्ञानेश पर राहुल ने लगाया गंभीर आरोप

INDIA गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और NDA पर चुनाव में वोट चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में वोटों की चोरी हो रही है और बिना वोट चोरी के NDA चुनाव नहीं जीत सकती।

EVM और मतदाता सूची का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जो कुल मतदाताओं का करीब 15 फीसदी है। उन्होंने 2024 के चुनाव को वोट चोरी का चुनाव करार देते हुए कहा कि यह उनका नहीं, बल्कि चुनाव आयोग का कहना है।

राहुल ने कही, जेल भेजने की बात

INDIA गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे। उन्होंने कहा मोदी-शाह के खिलाफ लीगल कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा आप भाग नहीं सकते। आप यहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार सभी पर कार्रवाई होगी।

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट