अमित मालवीय Social Media
देश

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

BJP New IT Sell Head: नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। लंबे समय से BJP आईटी सेल के प्रमुख रहे अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है।

अर्पित शुक्ला

Who is BJP New IT Sell Head: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। नई टाम में वसुंधरा राजे, राम माधव समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं लंबे समय से BJP आईटी सेल के पर्मुख रहे अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नया आईटी सेल चीफ नियुक्त किया गया है।

BJP ने डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए चार राज्यों से नए सोशल मीडिया समन्वयक भी नियुक्त किए हैं, जिनमें महाराष्ट्र से प्रीति गांधी दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव को शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव

नई टीम में भी अनिल बलूनी पार्टी के मीडिया संयोजक और मीडिया इन-चार्ज के पद पर बने रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि देश भर में अपने सोशल मीडिया संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने टीम में यह बदलाव किया है।

कौन हैं दीपक म्हस्के?

मालूम हो कि अमित मालवीय साल 2015 से बीजेपी के आईटी सेल के हेड थे। छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं और पार्टी के संगठनात्मक और मीडिया एक्टिविटी में सक्रिय रहे हैं। हाल ही में उनको छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

BJP की नई टीम में कौन-कौन?

अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भाजपा के संगठन में यह बड़ा बदलाव किया गया है। नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में मुख्य भूमिका के साथ वापसी हुई है और उनको पार्टी के आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में 16 राष्ट्रीय सचिवों के साथ-साथ अलग-अलग मोर्चों के नए प्रमुखों की भी घोषणा की गई है। भाजपा ने हेमंत जोशी को बीजेपी युवा मोर्चा और रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला मोर्चा का प्रमुख नियुक्त किया है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें