देश

भाजपा को झटका! कर्नाटक में BJP MLC कांग्रेस में हुए शामिल

शुभम सोनडवले

बेंगलुरु. कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

पुत्तन्ना ने कहा कि उन्होंने परिषद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधान परिषद के चार बार के सदस्य पुत्तन्ना बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्हें अक्टूबर 2020 में परिषद के लिए फिर से चुना गया था और उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक समाप्त था।

उन्होंने पत्रकारों बातचीत में आरोप लगाया कि कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। नेता ने कहा, "जिस सपने को लेकर मैं भाजपा में शामिल हुआ था, वह पूरा नहीं हो सका।" पुत्तन्ना ने आरोप लगाया कि सरकार एक भी समस्या का समाधान नहीं कर सकी।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक