बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी (सौजन्य IANS) 
देश

शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, BJP का आरोप- ममता बनर्जी के राज में अराजकता की पराकाष्ठा

Suvendu Adhikari's News: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है।

पूजा सिंह

Attack On Suvendu Adhikari's Convoy : पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके वाहन पर पत्थरबाजी की, जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब सुवेंदु अधिकारी कूच बिहार में एसपी को  ज्ञापनस देने जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाया।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले के बाद बीजेपी का आरोप हैं कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हमले के दौरान सुवेंदु अधिाकरी के काफिले को काले झंडे भी दिखाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त पर हुई जब सुवेंदु अधिकारी कूचबिहार में एसपी को रैली ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय नेता भी थे।

BJP ने ममता बनर्जी पर लगाया आरोप

बीजेपी का आरोप है कि इस घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और बेकाबू भीड़ को शुभेंदु अधिकारी पर टूट पड़ने दिया। केंद्रीय सुरक्षा बल उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए। बीजेपी ने राज्य की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के राज में यह अराजकता की पराकाष्ठा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कूच बिहार से हमले के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वाहन का कांच चकनाचूर हो चुका है।

तृणमूल कांग्रेस किया खंडन

बीजेपी के आरोपों को तृणमूल कांग्रेस ने सिरे से नाकार दिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कहना है कि हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए बीजेपी ने खुद यह ड्रामा रचा है। TMC का कहना है कि, बीजेपी में आंतरिक कलह चल रही है और यह हमला उसी का नतीजा है।

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी