मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी सोर्स- IANS
देश

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

BJP Complaint Against Sonia Gandhi: 15 अगस्त पर 'वंदे मातरम' के कथित अपमान को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के मंगलुरु में बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई है।

अमन मौर्या

Sonia Gandhi Vande Mataram Row: कांग्रेस मुख्यालय में 15 अगस्त को 'वंदे मातरम' का अपमान करने पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में स्थित मंगलुरु के उरवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है। भाजपा नेता विकास पुत्तूर कार्यकर्ताओं के साथ उरवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह का प्रसारण किया गया।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मौजूद थीं। सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ को बीच में ही रोकने के लिए कहा था। जब प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' प्रस्तुत किया जा रहा था तो सोनिया गांधी ने इसके प्रति अनादर दिखाया और इसे रोकने पर जोर दिया।

जानबूझकर किया गया कृत्य: BJP

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किया गया कृत्य है और यह हमारे देश के राष्ट्रगीत का अपमान है। इसलिए मेरा अनुरोध है कि सोनिया गांधी के खिलाफ तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह कृत्य 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम' की धारा 3 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 195 और 352 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

हाई कोर्ट जाने की दी चेतावनी

विकास पुत्तूर ने चेतावनी दी कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वह हाईकोर्ट में निजी शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रीय सम्मान का कोई अपमान हुआ है, तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पुत्तूर ने पुलिस से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि इस मामले में कोई राजनीतिक दखल न हो।

राष्ट्रगान का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य: BJP

पुलिस को दी शिकायत में भाजपा नेता ने लिखा कि मैं अपने देश भारत का बहुत सम्मान करता हूं और हमेशा इसके झंडे, राष्ट्रीय चिह्न, राष्ट्रगान, गीतों, संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों का गहरा सम्मान करता आया हूं। 'वंदे मातरम' गीत की रचना स्वतंत्रता सेनानी बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1896 में की थी और इसने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भारत के राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है। इसे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान ही सम्मान और आदर दिया जाता है। वास्तव में हर भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इसका सम्मान ऐसे करे जिससे इसकी गरिमा बनी रहे।

एजेंसी इनपुट के साथ...

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना