BJP बोली- ये लोग अपनी बहन बेटियों के साथ ऐसा बर्ताव करते है, सत्ता में आ जाते तो क्या करते 
देश

'घर की बेटियों की चप्पल से पिटाई, सत्ता मिलती तो...', रोहिणी के आरोपों पर BJP का बार, यही है जंगलराज

Lalu family में मची खलबली और Rohini Acharya के सनसनीखेज आरोपों के बाद अब BJP ने भी RJD पर हमला करना शुरू कर दिया है रोहिणी द्वारा 'चप्पल से पीटे जाने' के आरोपों पर भाजपा ने तीखा तंज कसा है।

सौरभ शर्मा

BJP Attacks RJD on Family Feud: लालू परिवार में मची कलह अब सड़क पर आ गई है। रोहिणी आचार्य के सनसनीखेज आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी को आरजेडी पर हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है। रोहिणी द्वारा 'चप्पल से पीटे जाने' के आरोपों पर बीजेपी ने तीखा तंज कसा है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि जो लोग अपना परिवार नहीं चला सकते, वे बिहार चलाने का सपना देख रहे थे। यह घमासान बिहार चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद शुरू हुआ है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब तेजस्वी यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कल शाम दावा किया कि राजद नेता संजय यादव और तेजस्वी के करीबी रमीज खान ने उन्हें पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। रोहिणी के इन सार्वजनिक आरोपों के बाद ही भाजपा ने लालू परिवार पर 'महिला विरोधी' और 'पितृसत्तात्मक' मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए चौतरफा हमला बोल दिया है।

'जो परिवार नहीं चला सके, वो बिहार क्या चलाते'

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रोहिणी आचार्य के आरोप 'जंगल राज' के लिए जाने जाने वाले शासन की मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, "जो लोग बिहार को चलाने का सपना देख रहे थे, वे अपना परिवार भी नहीं चला सके।" मनोज तिवारी ने कहा कि रोहिणी ने खुद बताया कि सवाल पूछने पर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया और पीटा गया। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी आश्चर्य जताते हुए कहा कि जो अराजकता राजद के बाहर थी, वह अब परिवार के अंदर भी दिख रही है। उन्होंने कहा, "ऐसी मानसिकता वाले लोग, जो अपने परिवार को एक साथ नहीं रख सकते, वे बिहार को कैसे चलाएंगे?"

'चप्पल से पिटाई' और 'महिला विरोधी' मानसिकता

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने रोहिणी के 'चप्पल' वाले आरोप की ओर इशारा करते हुए यादव परिवार को "पितृसत्तात्मक, महिला विरोधी और पुरुष-प्रधान मानसिकता" वाला बताया। उन्होंने लिखा कि रोहिणी ने पिता लालू को अपनी किडनी दान की, लेकिन लालू ने बेटी के सम्मान से ज्यादा बेटे तेजस्वी को तरजीh दी। उन्होंने कहा कि आज रोहिणी सार्वजनिक तौर पर कह रही हैं कि उन्हें चप्पलों से पीटा जाता था, यही लालू परिवार का असली चेहरा है। दूसरी तरफ, भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने यादव परिवार पर निशाना साधने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह तेजस्वी, तेज, मीसा और रोहिणी को अपना भाई-बहन मानते हैं और प्रार्थना करते हैं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द सुलझ जाए।

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?