प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

उपचुनाव का शंखनाद: भाजपा ने 4 राज्यों के लिए उतारे धुरंधर, जानें पोंडा से बागलकोट तक किसे मिला टिकट?

By Election 2026: भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पार्टी ने लोकल और फेमस चेहरों पर दांव लगाया है।

प्रतीक पाण्डेय

BJP Candidate List Assembly By Election 2026: देश के राजनीतिक नक्शे पर एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बहुप्रतीक्षित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिससे आने वाले विधानसभा उपचुनावों की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।

इन राज्यों की पांच महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा ने अपने 'योद्धाओं' के नाम तय कर दिए हैं, जो स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं। यह चुनाव केवल एक सीट जीतने की कवायद नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय के लिए जनता के मूड को भांपने का एक बड़ा जरिया भी साबित होगा।

9 अप्रैल को होगा पहले चरण का संग्राम

देश के अलग-अलग हिस्सों में खाली पड़ी विधानसभा सीटों को भरने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक, यह उपचुनाव मुख्य रूप से मौजूदा विधायकों के असामयिक निधन के कारण रिक्त हुए स्थानों को भरने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, नागालैंड में पूर्व मंत्री इम्कोंग एल. इम्चेन और त्रिपुरा के वरिष्ठ नेता बिस्वा बंधु सेन के निधन से ये सीटें खाली हुई थीं। इन चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान 9 अप्रैल को निर्धारित किया गया है, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

भाजपा ने चली अपनी सबसे बड़ी चाल

भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय संगठन की राय को उपर रखा है। गोवा की राजनीति की बात करें, तो यहां की पोंडा सीट (सीट नंबर 21) से रितेश रवि नायक को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक में भी भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए अनुभवी और लोकप्रिय नामों पर भरोसा जताया है। बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा को टिकट दिया गया है। पार्टी का मानना है कि ये चेहरे न केवल अपने क्षेत्रों में प्रभाव रखते हैं, बल्कि संगठन को एकजुट रखने में भी सक्षम हैं। उम्मीदवारों की इस लिस्ट से स्पष्ट है कि पार्टी किसी भी स्तर पर कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

नागालैंड और त्रिपुरा में इन दिग्गजों को मिला मौका

पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है। नागालैंड की कोरिडांग (अनुसूचित जनजाति) सीट से दाओचियर आई. इम्चेन को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्व मंत्री इम्कोंग एल. इम्चेन की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वहीं त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहार चक्रवर्ती पर दांव खेला गया है। ये सीटें भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पूर्वोत्तर में पार्टी की जड़ें अब काफी गहरी हो चुकी हैं।

नामांकन से नतीजों तक का पूरा कार्यक्रम

चुनाव की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है। राजपत्र अधिसूचना 16 मार्च को ही जारी की जा चुकी है, जिसके बाद अब नामांकन का दौर शुरू होगा। जो उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे 23 मार्च तक अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को की जाएगी और यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो उसके लिए 26 मार्च तक का समय दिया गया है।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO