प्रतीकात्मक तस्वीर [स्रोत : सोशल मीडिया] 
देश

Bihar: सीवान में अवैध शराब पिने से मौतों का मामला, अब तक 28 लोगो ने दम तोड़ा...

बिहार के सीवान में अवैध शराब पिने से अबतक 28 लोगो की मौत होने का मामला सामने आया है। अवैध शराब पिने से कुल 79 लोगो की तबियत बिगड़ी थी।

प्रतीक मिश्रा

पटना: देश में शराबबंदी वाले राज्यों में बिहार का भी नाम शामिल है, इसके बावजूद प्रदेश के सीवान जिले में अवैध शराब से 79 लोगो की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। अवैध शराब का सेवन करने से अबतक 28 लोगो की मौत हुई है। इलाज ले रहे लोगो में से 30 की तबियत ठीक हुई है, तो वहीं अभी आठ मरीज सदर अस्पताल तथा तरह गंभीर मरीज PMCH में भर्ती है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज लगातार जारी है और डॉक्टरों की टीम उनपर नजर बनाये हुए है। शराबबंदी के बाद भी बिहार में लगातार अवैध शराब के मामले सामने आ रहे है, जिसका तजा उदाहरण सीवान में हुई घटना के रूप में देखा जा सकता है। फ़िलहाल पुलिस भी इस मामले को जांच में लेकर छानबीन कर रही है।

बिहार में अवैध शराब से हुई इन मौतों ने सिस्टम पर कई सवालियां निशान खड़े कर दिए है, ऐसे में शराबबंदी का कानून महज किताबों तक ही सीमित दिखाई पड़ता है। हालांकि इस ताज़ा मामले पर बिहार के डिप्टी सीएम सिन्हा का बयान भी सामने आया है, जिसमे उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। ऐसे में अब यह महत्वपूर्ण हो जाता है, कि इस मामले पर विपक्ष का क्या स्टैंड रहेगा।

बिहार में कुछ महीनो बाद चुनाव होने है, ऐसे में विपक्ष का सरकार पर हमलवार होना स्वाभाविक माना जा रहा है। अवैध शराब से हुई मौतों ने कई परिवारों में मातम फैला दिया है, जिनके परिवार में इतना बड़ा वज्रपात हुआ है वे इसकी कीमत भी जानते है। फ़िलहाल तेरह गंभीर मरीज अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे है।

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज