देश

बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह की हुई घर वापसी, शुभेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु भी बीजेपी में हुए शामिल

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट नेता और बैरकपुर (Barrackpur ) के सांसद अर्जुन सिंह (Arjun Singh) शुक्रवार को फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लौट आए। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने सिंह को बैरकपुर से टिकट नहीं दिया था, इसके बाद उन्होंने बागी तेवर अपना लिए थे। सिंह के अलावा पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के भाई और तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिव्येंदु अधिकारी (Divyendu Adhikari) भी भाजपा में शामिल हो गए। दिव्येंदु पिछले काफी समय से तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से नाराज थे। वह तमलुक से सांसद हैं।

भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय सचिव व बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। शुभेंदु अधिकारी के एक और भाई सौमेंदु अधिकारी भाजपा में हैं और पार्टी ने पिछले दिनों उन्हें पूर्वी मेदिनीपुर के कोंटाई संसदीय सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। सौमेंदु भी पहले तृणमूल कांग्रेस में थे और तमलुक से सांसद रह चुके हैं।साल 2019 में अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसके बाद उन्होंने बैरकपुर में तृणमूल के तत्कालीन उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी को हराया था। भाजपा में मतभेदों के मद्देनजर वह तीन साल बाद तृणमूल में लौट आए थे। हालांकि, उनकी संसद सदस्यता बरकरार रही। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी। पार्टी ने बैरकपुर लोकसभा सीट से राज्य सरकार में मंत्री पार्थ भौमिक को उम्मीदवार बनाया है।

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन