भारत और पाकिस्तान संघर्ष के बीच सरहदी इलाकों में रेल सर्विस रात में सस्पेंड 
देश

भारत-पाक तनाव के बीच रात में सरहदी इलाकों में रोका गया रेल संचालन, यात्री सुरक्षा के तहत लिया गया निर्णय

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच कई फ्लाइटें रद्द करने के साथ ही 32 एयरपोर्ट को फिलहाल 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं सरहदी इलाकों में रेल संचालन रात को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से आज सुबह भी कई बॉर्डर इलाकों में ड्रोन अटैक किए। इसके साथ ही पंजाब और जम्मू कश्मीर के सरहदी इलाकों में रुक-रुक कर पाक की ओर से गोलीबारी की जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से सरहदी इलाकों में रेल सेवाओं को रात में कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले 32 एयरपोर्ट को पहले ही 15 मई तक बंद कर दिया गया है।

पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों के लिए भारत की ओर से लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से बीती रात करीब 300 से 400 ड्रोन अटैक किए गए थे जिसे भारतीय एयरबेस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। इसके साथ ही शनिवार सुबह भी पाक की ओर से कश्मीर के सरहदी इलाकों में गोलीबारी की गई थी।

इन सीमावर्ती राज्यों में रात में ट्रेन संचालन बंद

पंजाब, जम्मू कश्मीर और राजस्थान के सरहदी क्षेत्र में रेल संचालन को फिलहाल रात में बंद करने का निर्णय लिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुताबिक प्रदेश के सरहदी इलाकों में रेल संचलान सुरक्षा के मद्देनजर रात में बंद किया जा रहा है। जैसलमेर और श्रीगंगानगर में रेल सेवा कुछ दिन के लिए प्रभावित रहेगी। वहीं कश्मीर जाने वाली कई ट्रेनें भी रात को प्रभावित रहेंगी। इसके साथ अमृतसर, फिरोजपुर में भी रात में ट्रेन संचालन पर रोक लगाई है।

सीमावर्ती राज्यों के कुछ शहरों में पूर्ण ब्लैक आउट

भारत सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में सभी प्रदेश सरकारों को यह आदेश दिया गया है कि शाम को पाक हमला प्रभावित शहरों में पूर्णत: ब्लैक आउट रखा जाए। सुरक्षा के मद्देनजर यह ब्लैकआउट निर्धारित किया गया है और राज्यों के जिला प्रशासन इसे लेकर आम नागरिकों को जागरूक करते रहें।

पंजाब के तीन जिलों में जालंधर, अमृतसर और फिरोजपुर हालात संवेदनशील बने हुए हैं। यहां स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने और सरकार की गाइडलाइन फॉलो करने के लिए कहा गया है। लुधियाना में डीसी की ओर से रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के पुंछ, राजौरी में भी सुबह पाक की ओर से गोलीबारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM